
Manoj Yadav
'बिजनेस' की खबरों में खास रुचि रखने वाले मनोज यादव को 'पॉलिटिकल' खबरों से भी गहरा लगाव है. ये इंडिया.कॉम हिंदी के बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास ... और पढ़ें
Train Ticket Booking System : मैंगलोर सेंट्रल और मैंगलोर जंक्शन सहित दक्षिणी रेलवे के पलक्कड़ डिवीजन के सभी 61 स्टेशन अब क्यूआर कोड के सपोर्ट के साथ रेलवे यूटीएस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए नया सिस्टम जनरेट किया है.
ऐप में “बुक टिकट” मेनू में अब एक क्यूआर कोड बुकिंग विकल्प शामिल है. रेलवे की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्यूआर कोड सिस्टम सीजन टिकटों और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण की भी अनुमति देता है.
भारतीय रेलवे की एक घोषणा के मुताबिक, यह सुविधा दक्षिणी रेलवे मार्गों पर निजी एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे हॉल्ट स्टेशनों के लिए उपलब्ध नहीं होगी. यात्री टिकट प्रणाली तक पहुंच सकते हैं और स्टेशन पर क्यूआर कोड को स्कैन करके अपने गंतव्य का चयन कर सकते हैं. वहां से, वे रेलवे वॉलेट, UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.