
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
हमारे देश में आज भी कई घरों में दो वक्त का खाना बनाने के लिए परिवार की महिला को लकड़ी या कोयले का चूल्हा जलाना पड़ता है. लेकिन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत के बाद से आज गांव के हर घर में LPG सिलेंडर और चूल्हा पहुंच चुका है. सिलेंडर कनेक्शन पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है. लेकिन, LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर ज्यादतर कस्टमर परेशान रहते हैं. लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स के ऑपरेशनल प्रॉब्लम्स से कई बार रिफिल में हफ्तों की देरी हो जाती है.
अगर आप भी रसोई गैस कंपनी, डीलर या एजेंसी की लेटलतीफी से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत वाली खबर है. जिस तरह आप पोर्टिबिलिटी सिस्टम के जरिए अपने मोबाइल नंबर का मौजूदी नेटवर्क कंपनी बदल सकते हैं. ठीक उसी तरह अब LPG गैस कनेक्शन (LPG Gas Connection) में भी कंपनी बदलने का ऑप्शन मिलने जा रहा है. पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इससे कंज्यूमर्स को ज्यादा चॉइस मिलेगी और सर्विस बेहतर होगी.
अभी क्या है नियम
कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार ने अक्टूबर 2013 में 13 राज्यों के 24 जिलों में LPG कनेक्शन की पोर्टेबिलिटी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था. जनवरी 2014 में इसे 480 जिलों तक एक्सटेंड किया गया. लेकिन, इस प्रोजेक्ट में सिर्फ कंपनी के अंदर ही डीलर बदला जा सकता था. जैसे अगर आप इंडेन गैस के कस्टमर हैं, तो आप सिर्फ इसके डीलर को बदल सकते थे. इंडेन से बाहर किसी दूसरी कंपनी जैसे HP या भारत गैस में जाने का ऑप्शन नहीं था. अब नए सिस्टम में आप किसी भी कंपनी में स्विच कर पाएंगे.
ये 3 कंपनियां करती हैं LPG सिलेंडर की सप्लाई
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) देश की सबसे बड़ी कंपनी है, जो पूरे देश में इंडेन नाम से LPG सिलेंडर सप्लाई करती है. इस कंपनी के पास देश में सबसे ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं. दूसरे नंबर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) है. ये भारत गैस के नाम से घरेलू और कॉमर्शियल दोनों तरह के LPG कनेक्शन देती है. वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) देश की तीसरी कंपनी है. ये HP गैस के नाम से LPG कनेक्शन देती है.
कब से शुरू होगा नया सिस्टम?
PNGRB ने अभी स्टेकहोल्डर्स, कंज्यूमर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिविल सोसाइटी से फीडबैक मांगा है. कमेंट्स भेजने की डेडलाइन अक्टूबर का दूसरा हफ्ता तय किया गया है. इसके बाद नियम और गाइडलाइंस बनेंगी. फिर पूरे देश में इसे रोलआउट करने की डेट तय होगी.
LPG कनेक्शन पोर्ट करने का प्रोसेस क्या होगा?
चूंकि, अभी सिस्टम को लेकर कुछ गाइडलाइंस तय नहीं हुई हैं. न कोई सिस्टम बनाया गया है. अभी चीजों पर चर्चा चल रही है. इसलिए LPG कनेक्शन पोर्ट करने का प्रोसेस क्या होगा, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जा सकती है. माना जा रहा है कि पोर्ट का तरीका कुछ वैसा ही होगा, जैसा कि अब तक मोबाइल नंबर नेटवर्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यानी आपको एक नंबर पर PORT लिखकर SMS करना होगा. फिर आप जिस एजेंसी में स्विच करना चाहते हैं, वहां SMS पर आया रिप्लाई कोड दिखाना होगा और डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे. बाकी का प्रोसेस नई कंपनी करेगी.
ये डॉक्यूमेंट होने जरूरी
LPG कनेक्शन की एजेंसी पोर्ट करने के लिए आपके पास आईडी प्रूफ-आधार, वोटर्स आईडी, एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड होना चाहिए. इसके साथ ही गैस बुकलेट, गैस रेगुलेटर, गैस कनेक्शन का वाउचर, ट्रांसफर रिक्वेस्ट का लेटर भी चाहिए होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.