By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Union Budget 2023 All You Need To Know About Budget 2023 Big Announcement Kya Sasta Hua Kya Mahanga Details Here
Union Budget 2023: टैक्स स्लैब में कटौती से लेकर क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा; क्या हुए बड़े ऐलान- आसान भाषा में जानें यहां...
Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में बुधवार को बजट 2023-24 पेश किया. इस बार का बजट महिलाओं, किसान, मिडिल क्लास पर फोकस रहा.
Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में बुधवार को बजट 2023-24 पेश किया. इस बार का बजट महिलाओं, किसान, मिडिल क्लास पर फोकस रहा. सरकार ने मिडिल क्लास को टैक्स स्लैब में राहत दी है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में टैक्स स्लैब में कटौती समेत कई बड़े ऐलान किये. टैक्स स्लैब (Income Tax Slab) में कटौती के बाद अब सात लाख तक की कमाई वालों को कोई टैक्स नहीं देना पडे़गा. बजट में वित्त मंत्री ने महिला बचत सम्मान योजना लॉन्च करने का भी ऐलान किया है. इसके साथ-साथ बजट में बुजुर्गों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की सीमा को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जाएगी. आइये जानते हैं बजट की खास बातें..
इस बार के बजट में क्या-क्या
- सरकार ने नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव किए हैं. व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर अब 0-3 लाख रुपये की सालाना इनकम तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5 फीसदी, 6 से 9 लाख रुपये तक 10 फीसदी, 9 से 12 लाख रुपये 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपये तक 20 फीसदी और 15 लाख से ऊपर 30 फीसदी रहेगी.
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का ऐलान किया, जो अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट है. साथ ही यह साल 2013-14 में रेलवे को दिए गए पैसे का करीब 9 गुना है.
- निर्मला सीतारमण ने 5.94 लाख करोड़ के रक्षा बजट का ऐलान किया. इस बार रक्षा बजट में सरकार ने नए हथियारों की खरीद, सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, रक्षा क्षेत्र से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्च र और आत्मनिर्भर भारत पर खासा जोर दिया है.
- वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि कस्टम ड्यूटी, सेस, सरचार्ज दर में बदलाव किया गया है. खिलौनों पर लगने वाले सीमा शुल्क घटाकर 13 फीसदी किया गया यानी अब खिलौने सस्ते हो जाएंगे. इसके अलावा साइकिल को भी सस्ता किया गया है. लिथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. वहीं, चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है. इसका चांदी कुछ महंगी होगी. वहीं, सिगरेट महंगी होगी और किचन इलेक्ट्रिक चिमनी भी महंगी हो जाएगी.
- वित्त मंत्री ने बताया कि अगले तीन वर्षों में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए 38 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. वहीं बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी.
- अगले वित्त वर्ष में जीडीपी के 5.9 फीसदी पर रहेगा राजकोषीय घाटा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के दौरान देश के राजकोषीय घाटा या फिस्कल डेफिसिट के जीडीपी के 5.9 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया.
- वित्त मंत्री ने कहा कि 2,200 करोड़ रुपये के एक्सपेंडिचर से हाई वैल्यू बागवानी फसलों के लिए रोग-मुक्त, क्वालिटी वाले पौध सामाग्री की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर स्वच्छ पौध कार्यक्रम शुरू किया जाएगा.
- वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान पैकेज का ऐलान किया. इसके जरिए कारीगरों और शिल्पकारों की गुणवत्ता में सुधार लाने, उनके उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने और एमएसएमई वैल्यू चेन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी.
- वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बच्चों और किशोरियों के लिए एक नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव रखा है. इससे जरिए कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी.
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी. (इनपुट: IANS)
Also Read:
-
राहुल गांधी पॉलिटिक्स में नहीं होते तो क्या करते? कांग्रेस नेता ने जो बताया, जानकर हैरान हो जाएंगे!
-
राहुल गांधी पॉलिटिक्स में नहीं होते तो क्या करते? कांग्रेस नेता ने जो बताया, जानकर हैरान हो जाएंगे!
-
PM मोदी समेत तमाम नेताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई, बोले- चैंपियंस! इस जीत ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें