live

Budget 2023: वित्त मंत्री ने इन 7 प्राथमिकताओं पर दिया जोर, जानें- 10 बड़ी घोषणाओं के बारे में

Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया.

Published date india.com Updated: February 1, 2023 2:06 PM IST
Budget 2023: वित्त मंत्री ने इन 7 प्राथमिकताओं पर दिया जोर, जानें- 10 बड़ी घोषणाओं के बारे में

Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया. निर्मला सीतारमण के बजट पर सभी की निगाहें है. वित्त मंत्री ने आम लोगों से जुड़ी कई घोषणाएं कर रही हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है. भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिलेगा. 9.6 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन पहुंचा. प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है.इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मियाद बढ़ाई कंज्यूमर मार्केट को बढ़ाने के लिए प्रोड्यूसर एंटरप्राइजेज का गठन होगा पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर.

 बजट में इन सात प्राथमिकताओं पर जोर दिया

  • समावेशी विकास
  • हरित विकास
  • युवा शक्ति
  • वित्तीय क्षेत्र
  • अंतिम छोर तक पहुंच
  • बुनियादी ढांचे का विकास
  • कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा, आत्मनिर्भर बागवानी को बढ़ावा

बजट का प्रमुख घोषणाएं

  • 7 लाख तक सालाना कमाने वालो को कोई टैक्स नहीं देना होगा.
  • व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर 0 से 3 लाख रुपये तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5%, 6 से 9 लाख रुपये 10%, 9 से 12 लाख रुपये 15%, 12 से 15 लाख रुपये तक 20% और 15 लाख से ऊपर 30% रहेगी.
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी.इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा.
  • 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O की शुरूआत की जाएगी. युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे.
  • पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान पैकेज की परिकल्पना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए की गई है, जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा.
  • कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी। युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि त्वरक कोष की स्थापना की जाएगी.
  • वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत की जाएगी। गोबरधन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी
  • सिगरेट महंगा होगा. सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया
  • 3 करोड़ के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट दी जाएगी

Live Updates

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.