UPI Payment Complaint Number: Did you make a UPI payment to the wrong number? This toll-free number can get you refund
UPI Circle: जब से UPI आया है तब से ऑनलाइन पेमेंट करना बेहद आसान हो गया है. शॉपिंग से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक के लिए आज हम डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में UPI ऐप्स में एक नया फीचर जुड़ा है, जिसका नाम यूपीआई सर्कल है. इस फीचर की मदद से आपके बैंक अकाउंट से UPI के जरिए आपके दोस्त और घर वाले भी पेमेंट कर सकते हैं. रोल आउट होने के बाद ये फीचर अब HIM पेमेंट्स ऐप, PhonePe और Google Pay जैसे बड़े UPI ऐप्स पर उपलब्ध है.
Highlights
UPI सर्कल फीचर से प्राइमरी यूजर बिना PIN या पासवर्ड शेयर किए भरोसेमंद लोगों को पेमेंट करने की अनुमति देता है.
सेकेंडरी यूजर तय लिमिट के अंदर प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट से सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन आसानी से शुरू कर सकता.
यह नया फीचर परिवार, दोस्तों और बुजुर्गों के लिए डिजिटल पेमेंट आसान बनाकर साझा खर्च मैनेजमेंट को स्मार्ट बनाता है.
UPI सर्किल को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के फ्रेमवर्क के तहत डेवलप किया गया है, जो यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को ऑपरेट करता है. UPI सर्किल एक प्राइमरी यूजर को UPI PIN, पासवर्ड या डिवाइस एक्सेस शेयर किए बिना सेकेंडरी यूजर को पेमेंट के अधिकार देने में मदद करता है. सेकेंडरी यूजर पहले से तय लिमिट में प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन शुरू कर सकता है.
कैसे काम करता है UPI सर्किल?
इस फीचर की मदद से प्राइमरी यूजर अपने बैंक अकाउंट से ज्यादा से ज्यादा पांच सेकेंडरी यूजर जोड़ सकता है.
महीने की ट्रांज़ैक्शन लिमिट सेट कर सकता है (अभी ₹15,000 पर लिमिट है).
एक्सेस का समय तय कर सकता है, जो एक महीने से लेकर पाँच साल तक हो सकता है.
सभी ट्रांजैक्शन को रियल टाइम में मॉनिटर कर सकता है.
किसी भी समय एक्सेस बदल या रद्द कर सकता है.
कौन-कौन कर सकता है इस फीचर का इस्तेमाल?
परिवार: माता-पिता बच्चों या स्टूडेंट्स को कंट्रोल्ड खर्च का एक्सेस दे सकते हैं.
सीनियर सिटिजन: परिवार के सदस्य निगरानी रखते हुए डिजिटल पेमेंट में मदद कर सकते हैं.
छोटे बिज़नेस: मालिक फ्यूल या लोकल खरीदारी जैसे ऑपरेशनल पेमेंट के लिए स्टाफ़ को ऑथराइज कर सकते हैं.
शेयर्ड घर: भरोसेमंद सदस्य पूरे अकाउंट एक्सेस के बिना रेगुलर खर्चों को मैनेज कर सकते हैं.
कैसे एक्टिवेट करें UPI Circle फीचर?
सबसे पहले अपना UPI ऐप ओपन करें और होम स्क्रीन पर UPI Circle या Delegated Payments ऑप्शन ढूंढें. अगर ऑप्शन न दिखे तो ऐप अपडेट करें.
अब Add Secondary User पर क्लिक करके उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर या UPI ID डालें, जिसे एक्सेस देना चाहते हैं.
इनवाइट भेजें, जो SMS या ऐप नोटिफिकेशन के जरिए सेकेंडरी यूजर तक पहुंचेगा. उसे इनवाइट एक्सेप्ट करना होगा.
प्राइमरी यूजर डेलिगेशन टाइप चुनें — फुल या पार्शियल एक्सेस, जैसा जरूरी हो.
पेमेंट लिमिट सेट करें (जैसे डेली या मंथली लिमिट). सेटअप पूरा होते ही सेकेंडरी यूजर पेमेंट कर सकेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.