Upi Credit Line No Balance Payment Feature Launch Rbi Npci Update
UPI Credit Line: अब अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी यूजर कर सकेंगे भुगतान, जानें कैसे संभव है ये जुगाड़!
बैंक रोजमर्रा की खर्चों को आसान बनाने के लिए UPI के माध्यम से लोन देने की सुविधा पर विचार कर रही है. यूपीआई के जरिए लोन देने की प्रक्रिया को यूपीआई क्रेडिट लाइन कहा जा रहा है. आइये जानते हैं कि यूपीआई क्रेडिट लाइन पर क्या ब्याज और नियम होंगे...
UPI Credit Line: काश! एक छोटी सी पेमेंट ही कर पाता, ना जानें कितने लोगों ने अकाउंट में जीरो बैलेंस रहने पर ये बातें सोची होंगी. मन में जीरो बैलेंस का ख्याल आते ही ऑर्डर किए समान को मन ही मन कुढ़ते हुए मना करना पड़ता होगा. लेकिन अब इस तरह के सिचुएशन में पड़ने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वे अब अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी खर्च सकते हैं. तो बता दें कि बैंक रोजमर्रा की खर्चों को आसान बनाने के लिए UPI के माध्यम से लोन देने की सुविधा पर विचार कर रही है. यूपीआई के जरिए लोन देने की प्रक्रिया को यूपीआई क्रेडिट लाइन कहा जा रहा है. बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साल 2023 में सुविधा लाई थी, लेकिन तब इस सुविधा को बैंकों का साथ नहीं मिला था. अब खबर है कि Axis Bank, HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank जैसे प्रमुख बैंक इसे बड़े पैमाने पर लागू कर रहे हैं.
क्या है UPI Credit Line?
यूपीआई क्रेडिट लाइन (UPI Credit Line) एक निर्धारित क्रेडिट लिमिट होती है जिसे बैंक ग्राहक को देता है. इसका मतलब है कि अगर खाते में बैलेंस नहीं है फिर भी ग्राहक UPI से भुगतान कर सकता है और बाद में यह राशि ब्याज सहित चुकानी होगी. यह प्रक्रिया क्रेडिट कार्ड जैसी है, लेकिन इसमें कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी. यूपीआई क्रेडिट लाइन फीचर आपात स्थिति, यात्रा, मेडिकल जरूरतों या अचानक खर्च की स्थिति में काफी उपयोगी साबित होगा. बैंक उपयोगकर्ता की क्रेडिट हिस्ट्री, इनकम और प्रोफाइल के आधार पर लिमिट तय करेंगे. यह पूरी सुविधा UPI ऐप पर ही उपलब्ध होगी, बिना अतिरिक्त कार्ड या डॉक्यूमेंट के.
ब्याज और नियम क्या होंगे?
चूंकि यूपीआई क्रेडिट लाइन माइक्रो-लोन मॉडल की तरह काम करेगा इसलिए ग्राहक को एक तय समय में भुगतान करना होगा. ब्याज दर बैंक और क्रेडिट लिमिट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. इस व्यवस्था को लेकर RBI और NPCI ने दिशा-निर्देश स्पष्ट कर दिए हैं और बैंक तकनीकी इंटीग्रेशन तेजी से पूरा कर रहे हैं. बता दें कि UPI Credit Line को भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था के अगले बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. इससे लाखों लोगों को तत्काल भुगतान का विकल्प मिलेगा और UPI अब केवल ट्रांजैक्शन सिस्टम नहीं बल्कि क्रेडिट सुविधा के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.