Upi Payment Without Bank Balance Bhim App Upi Circle Feature Send Money Trust Family Friends Easily
बैंक अकाउंट में है जीरो बैलेंस, फिर भी कर पाएंगे आसानी से UPI पेमेंट, जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
UPI Payment With Zero Balance:डिजिटल इंडिया के इस दौर में पेमेंट सिस्टम लगातार स्मार्ट होता जा रहा है. अब BHIM UPI ऐप में एक नया फीचर लॉन्च हुआ है, जिसकी मदद से आप बिना बैलेंस पेमेंट कर सकते हैं.
UPI Payment With Zero Balance: डिजिटल इंडिया के इस दौर में पेमेंट सिस्टम लगातार स्मार्ट होता जा रहा है. अब BHIM UPI ऐप में एक नया फीचर लॉन्च हुआ है, जिसके जरिए अगर आपके बैंक अकाउंट में 1 रुपये भी न हों, तब भी आप UPI से पेमेंट कर सकते हैं. इसे UPI Circle कहा जाता है. इस फीचर की मदद से आप बिना किसी चार्ज या ब्याज के अपने भरोसेमंद दोस्तों या परिवार को पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं.
मिलता है 2000 तक का लीमिट
UPI Circle असल में भरोसे पर आधारित फीचर है. इसके जरिए आप किसी फैमली और दोस्त को यह अधिकार दे सकते हैं कि वे आपके अकाउंट से तय लिमिट के अंदर पेमेंट कर सकें. जैसे की अगर आप किसी करीबी को 2000 रुपये तक की लिमिट देते हैं, तो वह व्यक्ति इस सीमा के भीतर किसी को भी पेमेंट कर सकता है. साथ ही, आप हर ट्रांजैक्शन के लिए मैन्युअल परमिशन भी सेट कर सकते हैं. इस तरह यह फीचर न केवल आसान है बल्कि सुरक्षित भी है, क्योंकि आप तय कर सकते हैं कि कौन और कितनी रकम तक लेन-देन कर सकता है.
ये है पेमेंट करने का आसान तरीका
UPI Circle फीचर को एक्टिवेट करना बहुत आसान है. सबसे पहले BHIM UPI ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. ऐप में दिख रहे “UPI Circle” विकल्प पर क्लिक करें और अपने भरोसेमंद लोगों को जोड़ें. इसके बाद तय करें कि वे कितने रुपये तक का लेन-देन कर सकते हैं और हर ट्रांजैक्शन के लिए आपकी मंजूरी की शर्त भी जोड़ सकते हैं. अंत में UPI PIN डालकर कन्फर्म करें. यह फीचर खासकर बुजुर्गों, छात्रों और उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके अकाउंट में अक्सर पैसा नहीं होता. इमरजेंसी में तुरंत पेमेंट करने के लिए यह सुविधा बेहद मददगार साबित होती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.