Uttar Pradesh Budget 2025: धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, यूपी सरकार ने खोला बजट का खजाना

Uttar Pradesh Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु बजट में बड़े प्रावधान किए हैं, जिसमें प्रमुख मंदिरों, तीर्थ स्थलों के विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए हैं.

Published date india.com Published: February 20, 2025 4:58 PM IST
Uttar Pradesh Budget 2025: धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, यूपी सरकार ने खोला बजट का खजाना

Uttar Pradesh Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों के समग्र विकास और पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बजट में विशेष प्रावधान किया है. इस पहल से राज्य के धार्मिक पर्यटन को और अधिक विस्तार मिलेगा तथा देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में आकर्षित होंगे.

धार्मिक स्थलों के विकास पर सरकार का विशेष जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 से ही उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं. सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव, वाराणसी में देव दीपावली और ब्रज के होलिकोत्सव जैसे उत्सवों को प्राथमिकता दी है. इन आयोजनों ने राज्य में पर्यटन को नई गति दी और विश्व स्तर पर उत्तर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया.

प्रमुख योजनाओं के लिए बजटीय प्रावधान

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किए गए बजट में धार्मिक स्थलों के विकास हेतु बड़े प्रावधानों की घोषणा की. इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित प्रस्ताव शामिल हैं:

  • श्री बांके बिहारी जी मंदिर और मथुरा-वृंदावन गलियारे के निर्माण व भूमि खरीद के लिए 150 करोड़ रुपये.
  • मिर्जापुर में त्रिकोणीय क्षेत्र के परिक्रमा पथ और जनसुविधाओं के विकास हेतु 200 करोड़ रुपये. इसमें 100 करोड़ रुपये भूमि खरीद और 100 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च होंगे.
  • नैमिषारण्य में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये तथा वेद विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये.
  • चित्रकूट में पर्यटन आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु 50 करोड़ रुपये.
  • जनोपयोगी संरक्षित मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये.
  • विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये.

पर्यटन के बढ़ते आंकड़े

पर्यटन को बढ़ावा देने की इन योजनाओं का सीधा असर राज्य के आगंतुकों की संख्या पर पड़ रहा है. सरकार के अनुसार, जनवरी से दिसंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश में 65 करोड़ से अधिक पर्यटक आए, जिनमें 14 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे.

बुनियादी ढांचे का विस्तार और नई सुविधाएं

धार्मिक स्थलों तक यात्रियों की पहुंच को सुगम बनाने के लिए सरकार ने प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे यात्री सुविधाओं के निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं. इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें मथुरा के लिए 125 करोड़ रुपये, नैमिषारण्य के लिए 100 करोड़ रुपये और चित्रकूट के लिए 50 करोड़ रुपये शामिल हैं.

उत्सवों और सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा प्रोत्साहन

उत्तर प्रदेश सरकार के ये प्रयास राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे. धार्मिक पर्यटन को गति देने और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह पर्यटन उद्योग को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.