
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
अगर आप नवंबर में परिवार समेत माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. रेलवे ने कई प्रमुख रूटों पर बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों में श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मूतवी, बांद्रा, कोटा और योगनगरी ऋषिकेश जैसी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक की तकनीकी जांच और सुरक्षा रिपोर्ट पूरी होने के बाद ही ट्रेनों के ऑपरेशन की परमिशन दी गई है. ये ट्रेनें 1 नवंबर से 5 नवंबर के बीच फेजवाइज चलाई जाएंगी.
किस रूट पर चलेगी कौन सी ट्रेन?
वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत सबसे स्पेशल ट्रेन
मां वैष्णो देवी के लिए अलग-अलग शहरों से कई स्पेशल और रेगुलर ट्रेनें चलती हैं. जैसे दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस और श्री शक्ति एक्सप्रेस. वंदे भारत जहां 8 घंटे में सफर पूरा करती है. वहीं, श्री शक्ति एक्सप्रेस में इतनी ही दूरी तय करने में 8:30 घंटे लगते हैं.
जबलपुर और इंदौर से भी चलती है ट्रेन
इसके अलावा जबलपुर से स्पेशल ट्रेन (01707) चलती है. ये सुबह 5:25 बजे जबलपुर से चलती है और कटनी, दमोह से होकर कटरा जाती है. इंदौर से स्पेशल ट्रेन (09321) बुधवार को रात 11:30 बजे और शुक्रवार को रात 12:30 बजे चलती है. ये राजस्थान, दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब होते हुए कटरा जाती है.
कब जाएं वैष्णो देवी?
वैसे तो वैष्णो देवी की यात्रा पूरे साल खुली रहती है, लेकिन गर्मियों में मई से जून और नवरात्रि के दौरान यहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं. चैत्र और शारदीय नवरात्र के 9 दिन यहां की रौनक देखते ही बनती है. इस दौरान कटरा में भी बड़े जागरण का आयोजन किया जाता है.
कैसे पहुंचे वैष्णो देवी?
वैष्णो देवी के लिए हवाई, रेल या सड़क किसी भी मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है. जम्मू का रानीबाग एयरपोर्ट वैष्णो देवी के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट में से है. जम्मू से सड़क मार्ग के जरिए वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा पहुंचा जा सकता है, जो करीबन 50 किलोमीटर दूर है. जम्मू से कटरा तक बस या टैक्सी सर्विस भी आसानी से मिल जाती है.
ट्रेन रूट
कटरा स्टेशन बनने के बाद अब ट्रेन रूट से सीधे बेस कैंप तक पहुंचा जा सकता है. दिल्ली के अलावा कई दूसरे शहरों से भी यहां तक सीधी ट्रेनें आती हैं. आप चाहें तो कटरा तक सीधे ट्रेन से आ सकते हैं. या फिर जम्मू रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद यहां से बस या टेक्सी के ज़रिए कटरा तक पहुंच सकते हैं.
रोडवेज
सड़क मार्ग के ज़रिए भी कटरा आसानी से पहुंचा जा सकता है. हर साल बहुत से श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से मां के दर्शनों के लिए कटरा पहुंचते हैं.
कटरा है बेस कैंप, यहां से शुरू होती है पैदल यात्रा
कटरा वैष्णो देवी का बेस कैंप है, जो जम्मू से 50 किलोमीटर दूर है. माता वैष्णो देवी के दर्शन की यात्रा यहीं से शुरू होती है. माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है, जो कटरा से शुरू होती है. ये यात्रा घोड़े, खच्चर, पालकी या पिट्ठू के सहारे भी पूरी की जा सकती है. आप हेलिकॉप्टर सर्विस भी ले सकते हैं. यहां बहुत से होटल मौजूद हैं, जहां आसानी से कमरा किराए पर लिया जा सकता है. बिना रजिस्ट्रेशन के मंदिर में मां के दर्शन नहीं किए जा सकते. ये रजिस्ट्रेशन कटरा में ही होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.