Vehicles sale in May: मई में घटी वाहनों की बिक्री, सेगमेंट का ऑफ टेक में आई 57.85 प्रतिशत की गिरावट

Vehicles sale in May: मई में वाहनों की बिक्री घट गई है. सेगमेंट का ऑफ टेक में 57.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

Published: June 10, 2021, 5:05 PM IST

Vehicles sale in May: भारत के कुल वाहन पंजीकरण में मई 2021 में क्रमिक आधार पर 54.79 प्रतिशत की गिरावट आई है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में मई 2019 के स्तर से इस महीने के दौरान 70.60 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

इसके मुताबिक, मई 2021 में वाहन पंजीकरण 5,35,855 इकाइयों पर रहा, जबकि 2019 की इसी अवधि के लिए 18,22,566 इकाइयों और अप्रैल 2021 में 11,85,374 इकाइयों का पंजीकरण दर्ज किया गया था.

सेगमेंट के अनुसार, व्यक्तिगत वाहनों का पंजीकरण क्रमिक आधार पर 63.70 प्रतिशत और मई 2019 के स्तर से 58.96 प्रतिशत घटकर 85,733 इकाई रह गया.

इसी तरह, दोपहिया वाहनों का पंजीकरण क्रमिक आधार पर 52.52 प्रतिशत और मई 2019 के स्तर से 71.08 प्रतिशत गिरकर 4,10,757 इकाई हो गया.

इस दौरान विशेष रूप से, ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री में गिरावट आई है. सेगमेंट का ऑफ टेक क्रमिक आधार पर 57.85 प्रतिशत और मई 2019 के स्तर से 56.60 प्रतिशत गिरकर 16,616 इकाई रह गया.

(IANS)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.