
Manoj Yadav
'बिजनेस' की खबरों में खास रुचि रखने वाले मनोज यादव को 'पॉलिटिकल' खबरों से भी गहरा लगाव है. ये इंडिया.कॉम हिंदी के बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास ... और पढ़ें
Vishnu Prakash IPO GMP Price: विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड का IPO (Vishnu Prakash IPO) आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. यह IPO 28 अगस्त 2023 तक बोलीदाताओं के लिए खुला रहेगा. डिजाइनर और बेसिक इन्फ्रा कांस्ट्रक्शन कंपनी ने विष्णु प्रकाश IPO का प्राइस बैंड 94-99 रुपये (Vishnu Prakash IPO Price Band) प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. साथ ही बुक बिल्ड इश्यू ने ग्रे मार्केट में भी शुरुआत की है. मार्केट के जानकारों के मुताबिक, विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं.
बिड के पहले दिन सुबह 10:48 बजे तक बुक बिल्ड इश्यू को 0.48 गुना सब्सक्राइब किया गया है, जबकि इसके रीटेल हिस्से को 0.71 गुना सब्सक्राइब किया गया है. इस दौरान इसका NII हिस्सा 0.58 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
मार्केट पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, विष्णु प्रकाश IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 65 रुपये है.
कंपनी ने बुक बिल्ड इश्यू का प्राइस बैंड (Price Band) 94-99 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है.
यह IPO आज प्राइमरी मार्केट (Primary Market) में आ गया है और यह 28 अगस्त 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा.
कंपनी का टार्गेट अपने शुरुआती ऑफर से 308.88 करोड़ रुपये जुटाने का है.
बोली लगाने वाले लोग (Bidders) लॉट (Lot) में आवेदन कर सकेंगे और इश्यू के एक लॉट में 150 शेयर शामिल होंगे.
रीटेल इन्वेस्टर्स लॉट में आवेदन कर सकेंगे और एक लॉट में 150 शेयर शामिल होंगे. इसका मतलब यह है कि एक रीटेल इन्वेस्टर को IPO के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम 14,850 ( 99 x 150) की जरूरत पड़ेगी.
शेयर अलॉटमेंट को अंतिम रूप देने की अस्थायी तारीख 31 अगस्त 2023 है.
लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को IPO का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
यह BSE और NSE पर लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित है. यह संभावना जताई जा रही है कि विष्णु प्रकाश IPO की लिस्टिंग 5 सितंबर 2023 को सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.