अब आसमान में भी नहीं टूटेगा इंटरनेट कनेक्शन, विस्तारा ने फ्लाइट्स में दी फ्री Wi-Fi सुविधा

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में फ्री वाई-फाई सुविधा देने वाले इस योजना ने विस्तारा के नाम इतिहास रच दिया है. बता दें कि विस्तारा इंटरनेट सुविधा देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन कंपनी है.

Published date india.com Updated: July 28, 2024 6:38 PM IST
अब आसमान में भी नहीं टूटेगा इंटरनेट कनेक्शन, विस्तारा ने फ्लाइट्स में दी फ्री Wi-Fi सुविधा

जब आप फ्लाइट से सफर कर होते हैं तो मोबाइल और इंटरनेट सर्विस कुछ देर के लिए बंद हो जाती हैं. दुनिया से कट जाने के कारण आपका फोन ‘फ्लाइट मोड’ में चला जाता है. लेकिन अब आप फ्लाइट में भी इंटरनेट यूज कर सकते हैं, और वो भी फ्री में. दरअसल, दरअसल, टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara Airlines) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में फ्री वाई-फाई सुविधा देने की घोषणा की है.

कितने देर तक इस्तेमाल कर सकेंगे फ्री Wifi?

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में यात्रियों को करीब 20 मिनट तक कॉम्प्लिमेंटरी वाई-फाई इंटरनेट की कनेक्टिविटी मिलेगी. एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा- कि 20 मिनट के फ्री वाई-फाई की सुविधा कंप्लीमेंट्री होगी. इसकी मदद से यात्री आसानी से अपने प्रियजनों के साथ यात्रा के दौरान जुड़े रह सकते हैं. वहीं ज्यादा समय तक वाई-फाई उपयोग करने के लिए भारतीय क्रेडिट और डेबिट कार्ड से प्लान खरीदने होंगे.

इंटरनेट सुविधा देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन

कंपनी के बयान मुताबिक, विस्तारा के यात्री बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों और एयरबस A321 नियो विमानों द्वारा संचालित इंटरनेशनल फ्लाइट्स में फ्री वाई-फाई सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. बिजनेस क्लास और विस्तारा प्लेटिनम क्लब के सदस्यों को 50 एमबी कंप्लीमेंट्री वाई-फाई दिया जाएगा. विस्तारा एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्री वाई-फाई सुविधा देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन कंपनी बन गई है.

हमें विश्वास है कि ग्राहक इस प्रयास को पसंद करेंगे

विस्तारा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (सीसीओ), दीपक राजावत ने कहा कि हमें विश्वास है कि ग्राहक हमारे इस प्रयास को पसंद करेंगे. इससे उनकी यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक होगी. उन्होंने कहा कि गैर-सदस्यों को अनलिमिटेड डेटा के साथ व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप उपयोग करने के लिए 372.74 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा. उड़ान के दौरान इंटरनेट सर्फिंग, सोशल मीडिया और वेब के उपयोग के लिए 1,577.54 रुपये समेत जीएसटी चुकाना होगा. वहीं, अनलिमिटेड डेटा के साथ सभी स्ट्रीमिंग का उपयोग करने के लिए 2,707.04 रुपये समेत जीएसटी का भुगतान करना होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.