Vistara Airlines का Air India में होगा विलय, यहां जानें सभी अपडेट्स

विस्तारा एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय होगा. सिंगापुर एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि उसकी साझेदारी वाली विमानन कंपनी विस्तारा का टाटा समूह की एयर इंडिया में विलय होगा.

Published date india.com Published: November 29, 2022 6:20 PM IST
Vistara Airlines का Air India में होगा विलय, यहां जानें सभी अपडेट्स

विस्तारा एयरलाइंस का एयर इंडिया में विलय होगा. सिंगापुर एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि उसकी साझेदारी वाली विमानन कंपनी विस्तारा का टाटा समूह की एयर इंडिया में विलय होगा. विस्तारा में टाटा समूह की 51 फीसदी हिस्सेदारी है. बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के पास है.

इस विलय सौदे के तहत एसआईए एयर इंडिया में 2,058.5 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी. सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा, ‘इस सौदे से एसआईए की सभी प्रमुख बाजारों में अच्छी मौजूदगी रखने वाले एयर इंडिया में हिस्सेदारी 25.1 प्रतिशत हो जाएगी एसआईए और टाटा का लक्ष्य मार्च 2024 तक इस विलय को पूरा करना है. यह नियामकीय मंजूरी पर भी निर्भर करता है.’

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.