Vistara Crisis: विस्तारा ने उड़ानों में की 10 प्रतिशत कटौती, ज्यादातर कैंसिलेशन घरेलू नेटवर्क पर

Vistara Airline Crisis Update: विस्तारा एयरलाइन अपनी 10 फीसदी उड़ानों को कम करने जा रहा है. ज्यादातर उड़ानें घरेलू नेटवर्क पर रद की जा रही हैं.

Published date india.com Published: April 8, 2024 9:09 AM IST
Vistara became the first airline in India to operate its services on Wednesday with fully vaccinated pilot and cabin crew members.

Vistara Airline Pilot Crisis: विस्तारा एयरलाइन पायलट संकट (Airline Vistara Pilot Crisis) के बीच परिचालन (Operation) को स्थिर करने का प्रयास करते हुए अपनी क्षमता में 10 प्रतिशत या लगभग 25-30 उड़ानें प्रतिदिन कम कर रही है. एयरलाइन को उम्मीद है कि अप्रैल में परिचालन स्थिर रहेगा.

विस्तारा (Vistara) को 31 मार्च से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन सारिणी में प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करनी थीं.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने रविवार को बयान में कहा कि हम सावधानीपूर्वक अपने परिचालन को प्रतिदिन लगभग 25-30 उड़ानों तक कम कर रहे हैं. यह हमारी दैनिक परिचालन क्षमता (Operation Capacity) का लगभग 10 प्रतिशत है. यह हमें फरवरी, 2024 के अंत में उड़ान संचालन के उसी स्तर पर वापस ले जाएगा, और रोस्टरों में बहुत आवश्यक लचीलापन और बफर प्रदान करेगा.

कंपनी के अनुसार, ये कैंसिलेशन ज्यादातर घरेलू नेटवर्क पर और ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए समय से काफी पहले किए जाते हैं.

कंपनी ने कहा कि सभी प्रभावित यात्रियों को पहले ही अन्य उड़ानों में, जैसा लागू हो, पुनः समायोजित कर दिया गया है.

इस सप्ताह की शुरुआत में कई पायलटों की तबीयत खराब होने के कारण कंपनी को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. शुक्रवार को विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विनोद कन्नन ने कहा कि उड़ान में व्यवधान का मुख्य कारण बढ़ा हुआ रोस्टर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.