Vistara Crisis: विस्तारा की मुश्किलें हल होने की उम्मीद, वीकेंड तक खत्म हो सकती हैं दिक्कतें

विस्तारा मैनेजमेंट और पालट्स के बीच बैठक के बाद इस बात की उम्मीद जगी है कि इस वीकेंड में समस्या का समाधान निकल सकता है.

Published date india.com Updated: April 4, 2024 2:53 PM IST
vistara Airlines

Vistara Crisis: बुधवार को हुई बातचीत के बाद विस्तारा के मैनेजमेंट ने इस बात का आश्वासन दिया है कि रोस्टर को ठीक किया जाएगा. अगल महीने से बदला हुआ रोस्टर लागू किया जा सकता है. इसके साथ पायलट्स के साथ पे पैकेज पर अब मैनेजमेंट बातचीत करेगा.

बता दें, विस्तारा हर रोज लगभग 350 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, जिसे थोड़ा कम कर पायलट्स को राहत की योजना यात्री भी अब बुकिंग कैंसिल करने लगे हैं, जिसका सीधा असर हवाई किराए पर हो रहा है. उन स्पेशल रूट्स पर किराया 12-18% तक बढ़ गया है.

Cleartrip के आंकड़े को देखें तो अभी तक लगभग 460 कैंसिलेशन की रिक्वेस्ट मिल चुकी है. दोनों विषयों पर नागर विमानन मंत्रालय और उपभोक्ता मामले विभाग भी नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, किरायों में बढ़ोतरी के पीछे एक बड़ी वजह सभी एयरलाइंस की ग्राउंडेड फ्लीट भी है. कंपनियों ने पहले ही इस की जानकारी दे रखी है कि इंजन और मेंटेनेंस की वजह से कुछ फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी.

बुधवार को मैनेजमेंट ने पायलटों के साथ बैठक में नए कांट्रैक्ट और ड्यूटी से जुड़े इश्यूज पर बातचीत हुई थी.

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह की एयरलाइन ने बुधवार को 26 फ्लाइट्स कैंसिल कीं.

रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर के विरोध में पायलटों के एक वर्ग ने पिछले कुछ दिन से बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी ली है. इससे विस्तारा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं और एयरलाइन ने पिछले दो दिन में 100 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल की गईं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मीटिंग में मानव संसाधन (HR) समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए.

विस्तारा ने पायलटों के साथ बैठक पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.