विस्तारा की उड़ान पर लगने वाला है ब्रेक, 3 दिन बाद बंद हो जाएगी की टिकट बुकिंग; पढ़ें ये काम की खबर

Vistara Airlines News: विमानन कंपनी विस्तारा अपने ब्रांड के तहत 11 नवंबर को अंतिम उड़ान का परिचालन करेगी. ऐसे में हवाई सफर करने वालों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है. चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं ऐसा क्यों हो रहा है.

Published date india.com Published: August 30, 2024 4:59 PM IST
विस्तारा की उड़ान पर लगने वाला है ब्रेक, 3 दिन बाद बंद हो जाएगी की टिकट बुकिंग; पढ़ें ये काम की खबर
Srinagar-Bound Vistara Flight

केंद्र सरकार ने विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी है. सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद अब एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर का रास्ता साफ हो गया है. इस बीच, शुक्रवार को एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने बताया कि वह अब लंबी तथा जटिल विलय प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं. मर्जर को ध्यान में रखते हुए विस्तारा अपने ब्रांड के तहत 11 नवंबर, 2024 को अंतिम उड़ान का परिचालन करेगी. फिर एक दिना यानि 12 नवंबर, 2024 एयर इंडिया परिचालन संभालेगी.

ये भी पढ़ें: फ्री में राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस तारीख तक दुकान पर नहीं पहु्ंचे, तो हो जाएगा लैप्स

12 नवंबर के बाद नहीं बुक कर सकेंगे विस्तारा की फ्लाइट

विस्तारा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘तीन सितंबर 2024 से ग्राहक 12 नवंबर 2024 या उसके बाद की यात्रा के लिए विस्तारा की उड़ान की बुकिंग नहीं कर पाएंगे. इसके बाद, विस्तारा विमानों का परिचालन एयर इंडिया द्वारा किया जाएगा और इन विमानों द्वारा संचालित मार्गों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर पुनः निर्देशित की जाएगी. विज्ञप्ति में कहा, विस्तारा 11 नवंबर, 2024 तक के लिए सामान्य रूप से बुकिंग लेना और उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी.

किस साल हुई थी एयर इंडियाट-विस्तारा मर्जर की घोणणा

आपको बता दें कि विस्तारा के एयर इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय की घोषणा नवंबर, 2022 में की गई थी. इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा- कि इस विलय का मकसद यात्रियों को अधिक विकल्प मुहैया करना है. जिसमें बड़ा बेड़ा तथा व्यापक नेटवर्क शामिल है, साथ ही इससे समग्र यात्रा अनुभव बेहतर बनेगा.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस उम्मीदवार को दिए थे सबसे ज्यादा रुपये, उसे मिली थी हार, जानें- राहुल गांधी को कितने मिले?

जानें क्या बोले दोनों कंपनियों के CEO?

वहीं, एयर इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कहा, एयर इंडिया और विस्तारा के ‘क्रॉस-फंक्शनल’ दल कई महीनों से एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इससे विमान, उड़ान चालक दल और अन्य (ग्राउंड) सहकर्मियों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे मूल्यवान ग्राहकों का नए एयर इंडिया में स्थानांतरण यथासंभव सहज हो सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एयर इंडिया ने एक अलग विज्ञप्ति में, एयरलाइन में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का स्वागत किया. इसमें कहा गया, यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो विस्तारा तथा एयर इंडिया के बीच विलय प्रक्रिया और एयर इंडिया समूह के व्यापक बदलाव को सुगम बनाती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.