दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफे की ये सलाह आज भी काम की है, 1 टिप्स जो जीवन बदल देगा

2004 में बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग में एक 14 साल के शेयरहोल्डर ने बफे से पूछा था कि जिंदगी में सफल कैसे हुआ जाए?

Published date india.com Published: January 18, 2026 1:38 PM IST
दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफे की ये सलाह आज भी काम की है, 1 टिप्स जो जीवन बदल देगा

Warren Buffett’s career advice: वॉरेन एडवर्ड बफे को दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में से एक माना जाता है. लगभग 60 सालों तक बर्कशायर हैथवे को लीड करने के बाद वह ये जिम्मेदारी छोड़ चुके हैं. फोर्ब्स के अनुसार, जनवरी 2026 तक वॉरेन बफे की अनुमानित नेट वर्थ 148.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी. वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर आदमी भी हैं.

स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स के लिए बफे ने साल 2004 में एक ऐसी सलाह दी थी जो आज भी सबसे बेहतरीन करियर टिप्स मानी जाती है. 2004 में बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग में एक 14 साल के शेयरहोल्डर ने बफे से पूछा था कि जिंदगी में सफल कैसे हुआ जाए?

इसके जवाब में वॉरेन बफे ने महत्वाकांक्षी होने की बात नहीं की. न ही खूब मेहनत करने की पुरानी सलाह दी. सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी के पीछे भागने के लिए भी बफे ने नहीं कहा. उस 14 साल के बच्चे से वॉरेन बफे ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ समय बिताना चाहिए जो आपसे बेहतर हैं.

वॉरेन बफे ने कहा कि जिन लोगों के साथ हम समय बिताते हैं वे हमारे सोचने, काम करने और व्यवहार करने के तरीके पर असर डालते हैं. अक्सर हमें इसका एहसास भी नहीं होता. अगर आपके दोस्त या कलीग जिज्ञासु हैं, अनुशासित हैं और जो काम वे करते हैं उस पर गर्व करते हैं तो वे गुण धीरे-धीरे आप में भी आ जाते हैं.

दूसरी ओर, अगर आपके आस-पास के लोग शॉर्टकट अपनाते हैं या उनमें मोटिवेशन की कमी है, या ये अपने काम को पसंद नहीं करते और हमेशा शिकायत करते रहते हैं तो खुद को आगे बढ़ाना मुश्किल हो जाता है. ये छोटे-छोटे प्रभाव पूरे करियर की दिशा तय कर सकते हैं.

खूब परख कर करते हैं निवेश

अरबपति इन्वेस्टर वॉरेन बफे ने 2025 में बर्कशायर हैथवे की 60वीं सालाना आम बैठक (AGM) में बोलते हुए कहा था कि वह इन्वेस्टमेंट का फैसला लेने से पहले कंपनी के इनकम स्टेटमेंट के बजाय बैलेंस शीट देखते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बैलेंस शीट में कुछ छिपाना या हेरफेर करना मुश्किल होता है. उन्होंन ये भी बताया कि वह हर महाने
लगभग 50 या 60 कंपनियों के फाइनेंशियल स्टेटमेंट की भी समीक्षा करते हैं और उन्हें देखते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वॉरेन बफे की जीवन और करियर को लेकर कुछ मशहूर सलाहें

ऐसे लोगों के साथ काम करें जिनके व्यवहार और काम करने के तरीके की आप तारीफ करते हैं.

अपने पैशन को फॉलो करें. ऐसा काम ढूंढें जो आप बिना पैसे के भी करेंगे.

अपने करियर को दशकों के हिसाब से देखें. स्किल डेवलपमेंट और रेप्युटेशन पर ध्यान दें. पने करियर को कंपाउंड इंटरेस्ट की तरह बनाने के लिए समय दें.

विश्वसनीयता और रिश्तों को प्राथमिकता दें. लंबे समय की सफलता के लिए एक अच्छी रेप्युटेशन बहुत जरूरी है.

अगर आप लगातार काम से डरते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आप गलत जगह पर हैं. ऐसा काम ढूंढें जो आपको एनर्जी दे.

प्रासंगिक बने रहने और आगे बढ़ने के लिए लगातार सीखते रहें और अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.