Weekly Gold-Silver Rate: पूरे सप्ताह में कितना सस्ता हुआ सोना, कितनी महंगी हुई चांदी, जानिए यहां...

Weekly Gold-Silver Rate: पूरे सप्ताह में सोना महंगा हुआ या सस्ता, चांदी के भाव चढ़े या गिरे, जानिए पूरे सप्ताह कैसी रही सोने-चांदी की कीमत...

Written by: Kajal Kumari
Published: September 11, 2021, 4:37 PM IST

Weekly Gold-Silver Rate: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association, IBJA) के मुताबिक इस हफ्ते में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी को छोड़कर सोमवार से लेकर गुरुवार के बीच 999 कैरेट वाले सोने की कीमत में 375 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, तो वहीं चांदी के दाम में भी 890 रुपये प्रति किलो तक कमी आई है यानी चांदी भी इस हफ्ते सस्ती हुई है.

पूरे सप्ताह की बात करें तो पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था. वहीं, चौथे और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी की गुरुवार को सोने-चांदी दोनों की ही कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर सरकारी अवकाश की वजह से भारतीय सर्राफा बाजार बंद रहा था और आज शनिवार, कल रविवार को भी सर्राफा बाजार बंद रहेगा.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक जहां सोमवार शाम को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 47534 रुपये पर बंद हुआ तो वहीं, चांदी का भाव 64957 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. सोने की कीमत में मंगलवार को गिरावट आई और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 47399 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर तक पहुंच गई थी. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ 64135 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई थी.

इसके बाद हफ्ते के सबसे अंतिम कारोबारी दिन यानी की गुरुवार को फिर से सोना- चांदी के कीमतों में गिरावट आई. 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड का रेट 47159 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट 64067 रुपये प्रति किलोग्राम रहा.

India Bullion And Jewellers Association की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के खुदरा दाम जानने की इच्छा है तो इसके लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए आपको ताजा रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा आप ताजा रेट www.ibja.co या ibjarates.com की साइट्स पर भी देख सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.