
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
देश के एविएशन सेक्टर में 11 नवंबर, 2024 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल, टाटा ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी ‘विस्तारा’ की फ्लाइट्स अब अलग से टेक ऑफ नहीं करेंगी, बल्कि ये एयर इंडिया के साथ मर्ज हो जाएंगी. सरकार ने एयर इंडिया समूह में सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के 2,058.5 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी है. इससे टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम (जेवी) विस्तारा विलय सौदे के तहत 11 नवंबर को बंद हो जाएगी, और एक दिन बाद 12 नवंबर से विस्तारा ‘एयर इंडिया’ का हिस्सा हो जाएगा.
सरकार द्वारा सौदे को मंजूरी मिलने के बाद यात्रियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. जैसे- किसी ने पहले से ही टिकट बुक करा हुई होगी, तो उसका क्या होगा? विस्तारा के लॉयल्टी मेंबर का क्या होगा? क्या सर्विस में कोई असर पड़ेगा? इन सभी सवालों का जवाब हम आपको इस खबर बताने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू होगी फ्लाइट
विस्तरा का कहना है कि जिन यात्रियों ने 3 सितंबर, 2024 से पहले टिकट बुक कराया होगा या जो अब बुक कराएंगे, उन्हें 11 नवंबर तक उड़ान की इजाजत दी जाएगी. वहीं अगर कोई 12 नवंबर या इसके बाद के सफर की टिकट बुक कराएगा, तो एयरलाइन की ओर से उसे पहले जानकारी दी जाएगी. ट्रैवल से जुड़ी जानकारी अपडेट करने के लिए यात्री कंपनी से संपर्क कर सकते हैं.
टाटा की एयरलाइंस कंपनी ने सुनिश्चित किया है कि जो फ्लाइट विस्तारा के तौर पर चल रही हैं, उन्हें 2025 की शुरुआत तक उन्हीं के विमानों और क्रू मेंबर्स के साथ संचालित किया जाएगा. हालांकि, जिन यात्रियों ने प्रीमियम इकॉनमी में टिकट बुक कराई होंगी, उन्हें बदला जा सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि विस्तारा के विपरीत एयर इंडिया के कुछ ही विमानों में प्रीमियम इकॉनमी सेवा है.
इसके अलावा, विस्तारा ने लॉयल्टी मेंबर को लेकर भी अपडेट दिया है. कंपनी ने लॉयल्टी प्रोग्राम (क्लब विस्तारा) को एयर इंडिया के लॉयल्टी प्रोग्राम (फ्लाइंग रिटर्न्स) के साथ विलय करने की पहल कर दी थी. यानि कि अब वे एयर इंडिया के लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्य होंगे. हालांकि, इन मेंबर्स को फ्लाइंग रिटर्न्स में जाकर साइन अप करना होगा. इसके बाद क्लब विस्तारा से फ्लाइंग रिटर्न्स में एक-एक करके पॉइंट ट्रांसफर किए जाएंगे.
आपको बता दें कि विस्तारा की तरफ से आखिरी फ्लाइट 11 नंबवर, 2024 को उड़ेगी. इसके बाद से सभी उड़ाने एयर इंडिया के अंतर्गत संचालित होंगी. मालूम हो कि हाल में ही टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को सरकार से खरीद लिया है, अब एयर इंडिया का संचालन भी टाटा समूह करेगा. विस्तारा ने साफ कहा है कि 3 सितंबर के बाद न तो कोई बुकिंग होगी और न ही 12 नवंबर से विस्तारा की कोई उड़ान जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.