
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
हममें से हर किसी का कोई न कोई बैंक अकाउंट जरूर होगा. इनमें सेविंग अकाउंट सबसे कॉमन होता है. जब भी कोई व्यक्ति किसी बैंक में जाकर अपना अकाउंट खुलवाता है, तो बैंक की तरफ से उसे एक स्पेशल नंबर अलॉट किया जाता है. इसे कस्टमर आइडेंटिफिकेशन फाइल नंबर यानी CIF कहते हैं. 11 डिजिट वाला ये नंबर असल में आपके बैंकिंग प्रोफाइल की चाबी होती है. आपके सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट, क्रेडिट कार्ड सब कुछ इस नंबर के तहत आता है. ऐसे में अगर ये किसी के हाथ लग गया, तो आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है.
क्यों है CIF नंबर जरूरी
CIF नंबर से बैंकिंग प्रोसेस आसान हो जाता है. ये बैंक को ग्राहक की पहचान साबित करने, अलग-अलग अकाउंट को मैनेज करने और व्यक्तिगत सेवाएं देने में मदद करता है. जब कस्टमर लोन के लिए अप्लाई करता है, नया अकाउंट खुलवाता है या दूसरे अकाउंट्स को लिंक करता है, तो बैंक CIF नंबर के जरिए पूरी फाइनेंशियल प्रोफाइल देख सकता है. इससे डुप्लिकेट एंट्री की गुंजाइश कम हो जाती है.
मल्टीपल अकाउंट मैनेजमेंट में मददगार
अगर आपके पास एक से ज्यादा अकाउंट हैं, तो CIF इसे लिंक करने में मदद करता है. यह सभी अकाउंट को एक जगह लाने का काम करता है. मान लीजिए कि अगर आप नए क्रेडिट कार्ड या किसी पर्सनल लोन लेने के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो बैंक आपके CIF नंबर के जरिए आपकी एलिजिबिलिटी तुरंत जांच सकता है.
कहां दिखेगा CIF नंबर?
आपका CIF नंबर आपके बैंक पासबुक, अकाउंट स्टेटमेंट या नेट बैंकिंग प्रोफाइल पर आसानी से मिल सकता है. कुछ बैंकों में यह डेबिट कार्ड या मोबाइल बैंकिंग ऐप में भी दिखाया जाता है. आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ये बेहद गोपनीय जानकारी है. लिहाजा इसे किसी अनधिकृत व्यक्ति के साथ कतई शेयर न करें.
साइबर फ्रॉड से कैसे बचें?
कुछ फाइनेंशियल जानकारियां ऐसी होती हैं, जिन्हें कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. फिर चाहे सामने वाला खुद को बैंक का अधिकारी, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव या कोई जान-पहचान वाला ही क्यों न बताए. इन टिप्स को अपनाकर आप साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं:-
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.