वॉट्सऐप पर अनजान नंबर से आया मीम्स? क्लिक करते ही बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, समझें कैसे हो रहा ये नया स्कैम

ये मीम्स बिल्कुल आम मीम्स की तरह दिखते हैं. इनमें मजेदार कैप्शन वाले फोटो, पॉपुलर ट्रेंड्स पर बनाए गए जोक्स होते हैं. लेकिन जैसे ही इन्हें डाउनलोड या खोलते हैं, तो ये आपके मोबाइल या कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मीम्स को खोलते ही आपके फोन या कंप्यूटर में वायरस आ जाता है.

Published date india.com Published: August 27, 2025 8:20 PM IST
वॉट्सऐप पर अनजान नंबर से आया मीम्स? क्लिक करते ही बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, समझें कैसे हो रहा ये नया स्कैम
साइबर क्रिमिनल्स उन लोगों को टारगेट करते हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी या साइबर सेफ्टी की कम नॉलेज होती है.

डिजिटल दौर में हर को सोशल मीडिया का एक्सेस रखता है. लोग इसपर घंटों समय बीताते हैं. फनी पोस्ट या मीम्स हम शेयर करते हैं और इनके जरिए एक-दूसरे पर कमेंट भी करते हैं. Gen-Z के लिए ऐसे मीम्स उनका स्पेशल लैंगवेज बन चुका है. यही मीम्स आपकी प्राइवेसी और आपके बैंक अकाउंट के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. इन मीम्स को लेकर नए तरह का स्कैम शुरू हो गया है. स्कैमर्स या हैकर्स ऐसे फेक मीम्स बनाकर क्राइम करते हैं. ये मीम्म वायरस (मालवेयर या स्पायवेयर) जुड़ा होता है, जो फोन में पहुंचकर बैंक अकाउंट, पासवर्ड और पर्सनल डेटा चुरा सकता है.

आइए समझते हैं कि वायरस वाले मीम्स क्या होते हैं? इनकी पहचान कैसे की जा सकती है? पर्सनल डेटा और बैंकिंग ऐप्स को सेफ रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए:

वायरस वाले मीम्स क्या होते हैं?
ये मीम्स बिल्कुल आम मीम्स की तरह दिखते हैं. इनमें मजेदार कैप्शन वाले फोटो, पॉपुलर ट्रेंड्स पर बनाए गए जोक्स होते हैं. लेकिन जैसे ही इन्हें डाउनलोड या खोलते हैं, तो ये आपके मोबाइल या कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मीम्स को खोलते ही आपके फोन या कंप्यूटर में वायरस आ जाता है.

कौन होते हैं सॉफ्ट टारगेट?
साइबर क्रिमिनल्स उन लोगों को टारगेट करते हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी या साइबर सेफ्टी की कम नॉलेज होती है. ये यूजर्स आसानी से किसी भी फनी मीम, लिंक या फॉरवर्डेड मैसेज पर भरोसा कर लेते हैं. बुजुर्ग, महिलाएं, किशोर और युवा इस स्कैम का सबसे ज्यादा शिकार बनते हैं.

इस तरह के मीम को डाउनलोड करना कितना खतरनाक है?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • जब आप वायरस वाले मीम को डाउनलोड करते हैं, तो ये आपके मोबाइल या कंप्यूटर के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है.
  • ये सिर्फ एक फनी फोटो नहीं होते, बल्कि इनके अंदर छिपे वायरस और खतरनाक कोड आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • आपका पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है. बैंकिंग ऐप हैक हो सकते हैं.
  • इससे आपका डिवाइस धीमा पड़ सकता है. ये बार-बार हैंग या क्रैश कर सकता है.
  • ऐसे मीम्स के जरिए हैकर्स आपका फोन एक्सेस कर सकते हैं या इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

ऐसे मीम्स की पहचान कैसे करें?
वैसे तो ज्यादातर मीम्स सिर्फ मजे के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन कुछ साइबर क्रिमिनल्स इनका इस्तेमाल क्राइम के लिए करते हैं. इनके अंदर वायरस या खतरनाक कोड छिपा होता है. लेकिन, कुछ बातों से इसकी पहचान की जा सकती है:-

  • असली मीम्स पॉपुलर सोशल मीडिया पेज या ग्रुप से आते हैं. ये .jpg या .png फॉर्मेट में होते हैं. इसे क्लिक करने पर जोक्स या फनी फोटो ही दिखेगी. इनमें कोई पॉप अप ऐड नहीं दिखेगा.
  • दूसरी ओर फेक मीम्स अनजान नंबर, ईमेल आईडी, वेबसाइट या वॉट्सऐप ग्रुप से आते हैं. ज्यादातर ऐसे मीम्स अजीब तरह के लिंक से भेजे जाते हैं. ये .jpg या .png फॉर्मेट के बजाय .exe, .apk, .zip जैसे फॉर्मेट होते हैं. इसे क्लिक करते ही अचानक ब्राउजर में पॉप अप ऐड आ जाता है.
  • वायरस सिर्फ फोटो तक ही सीमित नहीं है. अब साइबर क्रिमिनल्स फोटो के साथ-साथ वीडियो और GIF जैसी फाइलों में भी वायरस छिपा सकते हैं.

वायरस वाला मीम खुल जाए तो तुरंत करें ये काम
अगर आपने गलती से किसी वायरस वाले मीम को खोल लिया है, तो तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं:-

  • अव्वल तो अनजाने में कोई लिंक क्लिक न करें. किसी अनजान नंबर से आए मैसेज को क्लिक नहीं करना चाहिए.
  • फोन या लैपटॉप को तुरंत Wi-Fi या मोबाइल डेटा से डिस्कनेक्ट करें. ऐसा करने से वायरस का बाहर से संपर्क टूट जाएगा.
  • अगर मीम खोलते ही कोई फाइल या ऐप अपने-आप खुल गई है, तो उसे तुरंत बंद करें.
  • फोन या कंप्यूटर में इंस्टॉल किए गए एंटीवायरस या मोबाइल सिक्योरिटी ऐप से तुरंत स्कैन करें.
  • आप गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से भरोसेमंद एंटीवायरस डाउनलोड कर सकते हैं.
  • अपने बैंकिंग ऐप, सोशल मीडिया या ईमेल में से लॉग आउट करें और सभी पासवर्ड तुरंत बदलें.
  • फोन या कंप्यूटर की ‘डाउनलोड’ फोल्डर और ‘इंस्ट्रॉल्ड एप्स’ लिस्ट को चेक करें.
  • अगर कोई अनजान फाइल या ऐप दिखे तो तुरंत डिलीट कर दें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.