Who Is Perplexity Ai Founder Aravind Srinivas Who Make Name In Hurun India Rich List 2025 As India Youngest Billionaire
Hurun India Rich List: कौन हैं भारत के सबसे अमीर युवा अरविंद श्रीनिवास? इतनी कम उम्र में बना ली अरबों की संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे होश
Hurun India Rich List 2025: 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास Perplexity AI के फाउंडर और सीईओ हैं और उन्हें हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में भारत का सबसे युवा अरबपति बताया गया है. लिस्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 21,190 करोड़ रूपये है.
एम3एम इंडिया और हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, अभिनेता शाहरूख खान का नाम शामिल है. इस लिस्ट में एक नाम चौकाने वाला हैं. यह नाम है अरविंद श्रीनिवास का जो परप्लेक्सिटी एआई (Perplexity AI) के फाउंडर और सीईओ है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (M3M Hurun India Rich List) में अरविंद श्रीनिवास को भारत का सबसे युवा अरबपति बताया गया है.
हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक, 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास भारत के सबसे युवा अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 21,190 करोड़ रूपये है. वे Perplexity AI के फाउंडर और सीईओ हैं, जो कि AI की दुनिया में अग्रणी स्टार्टअप है. यह स्टार्टअप उपयोगकर्ताओं के सवालों के उत्तर देने के लिए एआई का उपयोग करता है.
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद श्रीनिवास का जन्म और पालन-पोषण चेन्नई में हुआ था. उन्होंने IIT मद्रास से की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से पीजी की पढ़ाई की. इसके बाद, उन्होंने Google और OpenAI जैसी बड़ी नामचीन कंपनियों में काम किया. काम करने के दौरान ही उन्हें एआई (AI) और मशीन लर्निंग (ML) की दुनिया को जाना. लेकिन उनका वक्त तब बदला जब दुनिया AI की ओर बढ़ने लगी. तब अरविंद श्रीनिवास ने Perplexity AI की स्थापना की. और यह अब $18 बिलियन (लगभग 1.5 लाख करोड़ रूपये) की वैल्यूएशन तक पहुंच चुका है.
‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट फॉर 2025’ अपनी रिपोर्ट में यह बताता है कि देश के सबसे धनी व्यक्तियों की कुल संपत्ति में पिछले एक साल में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 334 अरबपति हैं. इसमें आर्थिक राजधानी मुंबई से 90 अरबपति हैं. वहीं, इस लिस्ट में 40 साल से कम आयु के सात अरबपति हैं. हुरुन इंडिया के संस्थापक और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि भारत ‘वेल्थ क्रिएशन के ओलंपिक’ में लगातार गोल्ड अर्जित कर रहा है. इस लिस्ट में मौजूद 70 प्रतिशत लोगों की कुल वेल्थ 1.5 ट्रिलियन डॉलर है, जो कि देश की जीडीपी का एक-तिहाई हिस्सा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.