Year Ender 2024 Indian Startups Raise Rs 29000 Crore Through Ipos In 2024 Marking A Record Year
Year Ender 2024: 2024 में स्टार्टअप्स ने IPO से शेयर बाजार में मचाई धूम, जुटाए 29,000 करोड़ रुपये
2024 में भारतीय स्टार्टअप्स ने आईपीओ के जरिए 29,247.4 करोड़ रुपये जुटाए. स्विगी, ओला इलेक्ट्रिक और फर्स्टक्राई जैसे प्रमुख नाम शामिल थे. इन स्टार्टअप्स ने शानदार सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग गेन हासिल किए.
Year Ender 2024: 2024 में भारतीय शेयर बाजार में IPO का बड़ा बूम देखा गया, जहां स्टार्टअप्स ने इसका भरपूर फायदा उठाया. इस साल करीब 13 स्टार्टअप कंपनियों ने आईपीओ लॉन्च किए और कुल 29,247.4 करोड़ रुपये जुटाए. यह आंकड़ा पिछले तीन सालों के मुकाबले बहुत बड़ा था. 2021 में 10, 2022 में 6 और 2023 में भी 6 स्टार्टअप्स ने आईपीओ लॉन्च किए थे.
फ्रैश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का समीकरण
इन 13 आईपीओ में से 14,672.9 करोड़ रुपये का पैसा फ्रैश इश्यू के तहत जुटाया गया, जो सीधे कंपनियों के खाते में गया. वहीं, 14,574.5 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) था, जो मौजूदा निवेशकों और प्रवर्तकों को फायदा पहुंचाता है. आईपीओ में फ्रैश इश्यू कंपनी के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है.
कंपनियों की सूची: कौन-कौन सी स्टार्टअप्स शामिल?
2024 में स्टार्टअप्स की आईपीओ लिस्ट में प्रमुख नामों में स्विगी, ओला इलेक्ट्रिक, फर्स्टक्राई, डिजिट इंश्योरेंस और मोबिक्विक जैसे बड़े नाम शामिल थे. इनमें से स्विगी ने सबसे बड़ा 11,327.43 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया. इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक ने 6,145.56 करोड़ रुपये जुटाए. फर्स्टक्राई और डिजिट इंश्योरेंस के आईपीओ भी शानदार थे, जिनसे क्रमशः 4,193.73 करोड़ रुपये और 2,614.65 करोड़ रुपये मिले.
सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग गेन
मेनबोर्ड स्टार्टअप आईपीओ में यूनिकॉमर्स को सबसे अधिक 168.39 गुना, मोबिक्विक को 119.38 गुना और औफिस को 108.56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि निवेशकों में इन कंपनियों को लेकर भारी उत्साह था.
लिस्टिंग के मामले में भी स्टार्टअप्स ने अच्छा प्रदर्शन किया. TAC सिक्योरिटी ने 173.58 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन दिया, जो सबसे अधिक था. इसके बाद यूनिकॉमर्स (117%) और मोबिक्विक (57.71%) का नंबर था.
गौरतलब है कि स्टार्टअप्स के लिए 2024 का आईपीओ साल बेहद सफल रहा, और यह भारतीय शेयर बाजार में नए अवसरों की शुरुआत का संकेत देता है. आने वाले समय में और भी स्टार्टअप्स IPO के जरिए अपनी बाजार में पहचान बनाने की कोशिश करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.