Yeida Plot Scheme 2026 To Buy Plot Land Near Noida Airport Know Application Process Eligibilty And Fee
YEIDA Plot Scheme 2026: नोएडा एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, सरकार की इस योजना से अपना घर का सपना होगा साकार , जानें आवेदन का प्रॉसेस
YEIDA की यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो दिल्ली-NCR के सबसे तेजी से विकसित होते इलाके में अपनी जमीन खरीदना चाहते हैं. 973 प्लॉट्स की इस स्कीम में 6 मई तक आवेदन किया जा सकता है. याद रखें, अलॉटमेंट पूरी तरह ड्रॉ सिस्टम पर आधारित है और भुगतान के लिए आपको सिर्फ 60 दिन का समय मिलेगा.
नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का प्रोसेस, एलिजिबिलिटी और पेमेंट
YEIDA plot scheme 2026: इंटरनेशनल नोएडा एयरपोर्ट यानि जेवर के पास जमीन पाने का यह सबसे सुनहरा मौका है. यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (YEIDA) ने सेक्टर 15-C, 18 और 24 में शानदार लोकेशन पर प्लॉट्स की घोषणा की है. अगर आप भी नोएडा जैसे बड़े शहर के पास अपनी जमीन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है…
नोएडा एयरपोर्ट के पास कितने प्लॉट?
YEIDA इस स्कीम के तहत कुल 973 रेजिडेंशियल प्लॉट्स बेचने जा रही है. ये प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के बिल्कुल पास सेक्टर 15-C, 18 और 24 में स्थित हैं. वहीं, प्लॉट के साइज की बात करें तो ये 162 वर्ग मीटर से लेकर 290 वर्ग मीटर तक अलग-अलग केटेगरी में अवेलेबल है.
इस स्कीम में उन किसानों का खास ख्याल रखा गया है, जिनकी जमीन यमुना अथॉरिटी और एयरपोर्ट के विकास के लिए अधिग्रहित की गई थी. कुल प्लॉट्स में से 17.5% हिस्सा किसानों के लिए रिजर्व किया गया है, ताकि उन्हें विकास का सीधा लाभ मिल सके.
प्लॉट खरीदने के लिए क्या करना होगा?
प्लॉट खरीदने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. इसके लिए आपको YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. वहीं, अलॉटमेंट लकी ड्रॉ (Draw of Lots) के जरिए किया जाएगा, यानी किस्मत साथ रही तो आपको एयरपोर्ट के पास की कीमती जमीन भी मिल जाएगी.
आवेदन का पूरा प्रोसेस
YEIDA की प्लॉट खरीदने की आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 मई 2026 है. 18 जून 2026 को ड्रा निकाला जाएगा. इच्छुक खरीदार अथॉरिटी के पोर्टल पर जाकर अपना प्रोफाइल बना सकते हैं और पसंदीदा साइज के प्लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
क्या है एलिजिबिलिटी?
इस स्कीम में आवेदन करने वाला व्यक्ति कम से कम 18 साल का होना चाहिए. साथ ही सबसे जरूरी शर्त ये है कि आवेदक या उसके परिवार (पति/पत्नी और बच्चे) को पहले कभी YEIDA की किसी स्कीम में प्लॉट या फ्लैट अलॉट न हुआ हो. एक व्यक्ति केवल एक ही प्लॉट के लिए आवेदन कर सकता है.
आवेदन और रजिस्ट्रेशन फीस का गणित
बता दें कि आवेदन फॉर्म की कीमत 600 रुपये है. इसके अलावा, आपको प्लॉट की कुल कीमत का 10% हिस्सा (Registration Money) एडवांस में जमा करना होगा. इस स्कीम के तहत मिलने वाली लैंड रेट की कीमत 36,200 पर स्क्वायर मीटर है. उदाहरण के लिए, 162 वर्ग मीटर के प्लॉट के लिए करीब 5.87 लाख रुपये और 200 वर्ग मीटर के लिए 7.25 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर देने होंगे.
प्लॉट अलॉट होने पर भुगतान कैसे करें?
अगर ड्रा में आपका नाम निकल आता है, तो आपको बाकी की 100% रकम अलॉटमेंट लेटर मिलने के 60 दिनों के भीतर जमा करनी होगी. कुछ विशेष मामलों में अथॉरिटी 30 दिन का अतिरिक्त समय दे सकती है. यह जमीन आपको 90 साल की लीज (Lease Deed) पर दी जाएगी.
ध्यान रखें ये बातें
अगर आप पार्क-फेसिंग, कॉर्नर या 18 मीटर चौड़ी सड़क वाला प्लॉट चाहते हैं, तो आपको 5% एक्स्ट्रा प्रीमियम (PLC) देना होगा. ध्यान रहे कि जाली डॉक्यूमेंट्स या एक से ज्यादा आवेदन पाए जाने पर आपकी जमा राशि जब्त कर ली जाएगी, इसलिए फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.