चिट्ठी ही नहीं ट्रेन का टिकट भी देता है पोस्ट ऑफिस, 333 डाकखानों में मिलेगी सर्विस, जान लें बुकिंग का पूरा प्रोसेस

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने यह सुविधा रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railways) के साथ मिलकर शुरू की है. इसका मकसद है कि दूर-दराज के इलाकों, गांवों और कस्बों के लोगों को भी रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा आसानी से मिल सके.

Published date india.com Published: October 14, 2025 10:24 PM IST
चिट्ठी ही नहीं ट्रेन का टिकट भी देता है पोस्ट ऑफिस, 333 डाकखानों में मिलेगी सर्विस, जान लें बुकिंग का पूरा प्रोसेस
देशभर के 333 पोस्ट ऑफिसों में Passenger Reservation System (PRS) टर्मिनल लगाया गया है, जिससे रेलवे टिकट बुक किए जाते हैं.

हर बार की तरह इस बार भी फेस्टिव सीजन से पहले घर जाने के लिए ट्रेन टिकट को लेकर मारामारी चल रही है. दीपावली और छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर भारतीय रेलवे 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चला रहा है. हालांकि, घंटों स्टेशन में काउंटर पर लाइन लगाने के बाद भी कई बार यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता. ऑनलाइन बुकिंग किया जाए तो टिकट कंफर्म नहीं हो पाते. ऐसे में आपके पास अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस के जरिए ट्रेन का टिकट बुक करने का मौका है.

भारत के डाक विभाग यानी पोस्ट ऑफिस का काम सिर्फ चिट्ठियां पहुंचाना और पार्सल सर्विस देना ही नहीं है. आज इंडिया पोस्ट बैंकिंग, निवेश, बीमा और बिजनेस की सेवाएं भी दे रहा है. यहां तक कि आप पोस्ट ऑफिस के जरिए ट्रेन का टिकट तक बुक कर सकते हैं.

दरअसल, भारतीय डाक विभाग (India Post) ने यह सुविधा रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railways) के साथ मिलकर शुरू की है. इसका मकसद है कि दूर-दराज के इलाकों, गांवों और कस्बों के लोगों को भी रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा आसानी से मिल सके. जहां न तो रेलवे स्टेशन हैं और न ही रिजर्वेशन काउंटर. इसके अलावा, यह सुविधा सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजनों और उन लोगों के लिए भी राहतभरी है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल में कॉन्फिडेंट नहीं हैं.

333 पोस्ट ऑफिसों में शुरू हुई ये सर्विस
फिलहाल यह सेवा देशभर के 333 पोस्ट ऑफिसों में शुरू की गई है. इनमें से ज्यादातर ग्रामीण और अर्ध-शहरी (semi-rural) इलाकों में हैं. इन पोस्ट ऑफिसों में एक Passenger Reservation System (PRS) टर्मिनल लगाया गया है, जिससे रेलवे टिकट बुक किए जाते हैं.

सभी क्लास के टिकट कर सकेंगे बुक
अब टिकट बुक कराने के लिए लंबी लाइनें लगाने या रेलवे स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं है. रेलवे मंत्रालय और इंडिया पोस्ट के बीच हुए इस समझौते के तहत इन पोस्ट ऑफिसों से सभी क्लास जैसे स्लीपर, AC और जनरल क्लास के टिकट बुक किए जा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऐसे बुक होगा टिकट

  • पोस्ट ऑफिस से ट्रेन का टिकट बुक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने इलाके के उस पोस्ट ऑफिस का पता लगाएं जहां PRS (Passenger Reservation System) टर्मिनल उपलब्ध है.
  • ये टर्मिनल केवल चुनिंदा पोस्ट ऑफिसों में होते हैं. वहां पहुंचकर आपको अपनी यात्रा की जानकारी देनी होगी.
  • जैसे पैसेंजर का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, कहां से कहां तक जाना है, यात्रा की तारीख, ट्रेन का नाम या नंबर और टिकट की क्लास (AC, Sleeper, General आदि).
  • पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी आपकी डिटेल दर्ज करेंगे और आपसे किराया लिया जाएगा.
  • पेमेंट कैश या डिजिटल फॉर्म में किया जा सकता है. टिकट वहीं पर तुरंत प्रिंट होकर आपको दे दिया जाएगा.
  • यह रेलवे का वैलिड टिकट होगा, जिससे आप अपनी यात्रा कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.