भूल गए डेबिट कार्ड? Aadhaar और अंगूठे से निकालें तुरंत कैश,ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आधार कार्ड से कैश निकालने की इस सर्विस को AePS यानी Aadhaar Enabled Payment System कहा जाता है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) और नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 2016 में AePS की शुरुआत की थी.

Published date india.com Published: December 5, 2025 9:48 PM IST
Aadhaar card
आधार कार्ड की शुरुआत 2009 में हुई थी.

चाहे कितना भी डिजिटल ट्रांजैक्शन, नेट बैंकिंग या UPI से पेमेंट करें. कुछ कामों के लिए कैश की जरूरत पड़ती ही है. इसलिए हमलोग कैश निकालकर रखते भी हैं. कैश निकालने के लिए हर जगह ATM मशीनें मौजूद हैं. आप जब चाहें डेबिट कार्ड (Debit Card) डालकर पैसा निकाल सकते हैं. लेकिन, अगर आपके पास ATM कार्ड न हो या कार्ड खराब हो गया हो तो?

ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि अब पैसे निकालना मुश्किल हो जाएगा? टेंशन नहीं लेने की जरूरत नहीं है. अब आप सिर्फ अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) की मदद से भी कैश निकाल सकते हैं.

2016 में हुई थी AePS की शुरुआत
आधार कार्ड से कैश निकालने की इस सर्विस को AePS यानी Aadhaar Enabled Payment System कहा जाता है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) और नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 2016 में AePS की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य ग्रामीण और बैंक रहित क्षेत्रों में आधार-आधारित बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है.

पैसा निकालने की लिमिट?
AePS के जरिए आप एक दिन में कितना कैश निकाल पाएंगे, यह आपके बैंक पर निर्भर करता है. हर बैंक की कैश विड्रॉल लिमिट अलग होती है. कुछ बैंक 10 हजार तक के विड्रॉल की इजाजत देते हैं, तो कुछ उससे ज्यादा. इसलिए लिमिट जानने के लिए अपने बैंक से जरूर पूछें.

AePS से पैसे निकालने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1: सबसे पहले अपने गांव या मोहल्ले में मौजूद माइक्रो ATM/BC पॉइंट पर जाएं.
स्टेप 2: अब मशीन में कैश विड्रॉल का ऑप्शन चुनें.
स्टेप 3: अब आपको अपना बैंक सेलेक्ट करना है.
स्टेप 4: इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालें.
स्टेप 5: फिर फिंगरप्रिंट स्कैन करना होगा. फिंगरप्रिंट वेरिफाई होते ही पैसा आपके अकाउंट से निकल जाएगा.आपको रसीद भी मिल जाएगी.

माइक्रो ATM कहां मिलेगा?
माइक्रो ATM की सुविधा आपको गांव-गांव और शहरों में फैले बैंक एजेंट के पास मिलती है. ये एजेंट बैंक की तरफ से ही सर्विस देते हैं.ये छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन भी करवाते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

AePS से हो सकते हैं ये बैंकिंग काम
AePS के जरिए आप सिर्फ पैसा निकालने तक ही सीमित नहीं हैं. इसके जरिए आप बैलेंस चेक, कैश डिपॉजिट और किसी अकाउंट में पैसे भेजने का काम भी कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.