Aadhar Card: चाहे पीएम किसान के लिए ई-केवाईसी हो या ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन, या फिर आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आधार कार्ड मांगा जाता है. आधार में नाम, मोबाइल नंबर या पता की गलत स्पेलिंग के कारण ज्यादातर लोग लाभ से वंचित हो रहे हैं. पीएम किसान की किस्त रुक रही है तो ई-लेबर का पैसा फंस रहा है.
ऐसे में लोग आधार अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्रों की ओर भाग रहे हैं. छोटे शहरों में इन केंद्रों पर नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर लोगों से रंगदारी वसूलने की शिकायतें आम हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आधार में किसी भी तरह के अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क क्या है?
आधार जारी करने वाले प्राधिकरण UDAI ने ट्वीट किया है कि आधार नामांकन मुफ्त है.
#Aadhaar नामांकन निःशुल्क है।
आधार में कोई डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹ 50 और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹ 100 का भुगतान करना होगा।
यदि आपसे अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, अधिक जानकारी के लिए हमारे टोल फ्री नंबर 1947 या help@uidai.gov.in पर ई-मेल करें।@PIB_India @mygovindia pic.twitter.com/LOBHx09QVd— Aadhaar (@UIDAI) May 18, 2022
आधार में किसी भी जनसांख्यिकीय अपडेट के लिए ₹50 और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹100. यदि आपसे अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, तो अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे टोल फ्री नंबर 1947 या help@uidai.gov.in पर ई-मेल करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.