ZEEL-Sony Merger: Sony के साथ विलय के बाद टॉप मीडिया, एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी, स्पोर्ट्स पर बढे़गा फोकस: पुनीत गोयनका

ZEEL-Sony Merger: मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी की प्लानिंग पर पुनीत गोयनका ने बोर्ड सदस्यों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल की.

Published date india.com Published: September 22, 2021 7:54 PM IST
Punit Goenka
Reliance in a statement confirmed that the merger proposal included continuation of Punit Goenka as MD And CEO.

ZEEL-Sony Merger: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SNPI) के बीच मर्जर का ऐलान हो चुका है. ZEEL और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) के मेगा मर्जर के बाद अब आगे की प्लानिंग शुरू हो चुकी है. मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO पुनीत गोयनका (Punit Goenka) बने रहेंगे.

मर्जर के बाद जी एंटरटेनमेंट के पास 47.07 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी. सोनी पिक्चर्स के पास 52.93 फीसदी हिस्सेदारी होगी. मर्जर कंपनी को भी शेयर बाजार में लिस्ट कराया जाएगा. मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी की प्लानिंग पर पुनीत गोयनका ने बोर्ड सदस्यों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल की.

इस दौरान पुनीत गोयनका (PG) ने बताया कि महीनों की बातचीत के बाद विलय का फैसला लिया गया है. हालांकि डील पर कंपिटिशन कमीशन से मंजूरी लेनी होगी. उन्होंने बताया कि सोनी के साथ डील पर किसी भी तरह का खतरा नहीं है. उन्होंने बताया कि विलय के बाद टॉप मीडिया, एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी. उन्होंने बताया कि शेयर होल्डर के लिए अच्छी कमाई जारी रखेंगे.

पुनीत गोयनका ने कहा कि विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन में सिनर्जी लाएंगे. हालांकि विलय को पूरा होने में लगभग 6-8 महीने का समय लगेगा. उन्होंने बताया कि डील में 3/4 शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लगेगी. PG ने बताया कि मर्जर के बाद स्पोर्ट्स पर फोकस बढे़गा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.