Citroen ने अपनी कारों में नया डार्क एडिशन लॉन्च किया है

सिट्रोएन ने डार्क एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें पर्ला नेरा ब्लैक एक्सटीरियर्स, कार्बन ब्लैक इंटीरियर्स और प्रीमियम फीचर्स हैं। कीमतें C3 ₹8.38L, Aircross ₹13.13L, Basalt ₹12.80L से शुरू।

Published date india.com Published: April 11, 2025 11:12 AM IST
Citroen India Launches Striking Dark Edition Across Key Models

सिट्रोएन इंडिया ने डार्क एडिशन लॉन्च किया है। यह लिमिटेड एडिशन है और इसकी कीमत में ₹19,500 से बढ़ोतरी की गई है। ब्रांड एंबेसडर एमएस धोनी ने इस नए एडिशन को लॉन्च किया और सबसे पहली बासाल्ट डार्क एडिशन कार खुद ली।
डार्क एडिशन आज, 10 अप्रैल से पूरे इंडिया में लॉन्च हुई है। इसमें पर्ला नेरा ब्लैक कलर का एक्सटीरियर है। सिट्रोएन का लोगो, फ्रंट ग्रिल और साइड बॉडी पर डार्क क्रोम फिनिश दी गई है। बंपर और डोर हैंडल्स को ग्लॉसी ब्लैक लुक दिया गया है, जिससे कार और भी आकर्षक दिख रही है।
कार के अंदर कार्बन ब्लैक इंटीरियर्स हैं, जिसमें ब्लैक लेदर सीट्स और लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल दिए गए हैं। लावा रेड एक्सेंट और हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है। खास एलिमेंट्स में कस्टम सीट कवर और एक अलग तरह की ग्रिल दी गई है, जो प्रीमियम कैबिन एक्सपीरियंस देता है।
सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर शिशिर मिश्रा ने डार्क एडिशन के बारे में कहा कि इसका डिज़ाइन और स्टाइल भारतीय कस्टमर्स के लिए खास बनाया गया है। उन्होंने इसकी लिमिटेड उपलब्धता और प्रीमियम फीचर्स की बात की, साथ ही यह भी बताया कि एमएस धोनी पहले ग्राहक हैं जिन्होंने इसे खरीदी है।
डार्क एडिशन मॉडल्स की लॉन्च कीमतें C3 ₹8,38,300, Aircross ₹13,13,300 और Basalt ₹12,80,000 से शुरू हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Car and Bike की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.