Hero MotoCorp बना FY'25 में टू-व्हीलर बिक्री का बादशाह

FY 2024-25 में Hero MotoCorp ने 54.45L रिटेल सेल के साथ टॉप किया, EV सेल 174% बढ़ी, 58K+ EV भेजे और कई नए मॉडल्स लॉन्च कर हर सेगमेंट में पकड़ मजबूत की।

Published date india.com Published: April 11, 2025 4:55 PM IST
Hero MotoCorp Records Maximum Two-Wheeler Sales in FY’25

Hero MotoCorp ने 2024-25 में रिटेल और होलसेल दोनों में सबसे ज्यादा ट्वॉ व्हीलर गाड़ियाँ बेचीं। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के अकोर्डिंग, कंपनी ने पूरे साल में 54,45,251 गाड़ियों की रिटेल बिक्री की और लगातार 24वें साल नंबर 1 बनी रही। सिर्फ मार्च 2025 में ही Hero MotoCorp ने 4,35,828 गाड़ियाँ बेचीं। अगर हम इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट की बात करे तो उसमे भी सेल्स बढ़ी है।

VIDA V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रिटेल बिक्री वित्त वर्ष 2024-25 में 48,674 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल 17,720 यूनिट थी। यह 174% की सालाना बढ़त है। मार्च 2025 में 7,982 यूनिट बिके, जबकि मार्च 2024 में 4,085 यूनिट बिके थे। यानी साल दर साल 95% की बढ़ोतरी हुई है। होलसेल में हीरो

Hero MotoCorp ने पूरे साल 5,899,187 गाड़ियाँ बेचीं। सिर्फ मार्च 2025 में 5,49,604 यूनिट बेचीं गईं, जो पिछले साल मार्च के मुकाबले 12% ज़्यादा हैं। कंपनी ने विदेशों में भी 2,87,429 गाड़ियाँ बेचीं, जो पिछले साल से 43% ज्यादा है।इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) होलसेल में, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 58,000 से ज़्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर भेजे, जो पिछले साल से करीब 200% ज्यादा हैं।

Hero MotoCorp ने इस दौरान कई नए मॉडल्स भी लॉन्च किए, जिनमें Xtreme 250R, Xpulse 210, Destini 125, Xoom 125, Xoom 160 और VIDA V2 के नए वेरिएंट्स शामिल हैं। ये सभी मॉडल्स ICE और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट्स में हैं, और विभिन्न श्रेणियों जैसे कम्यूटर से लेकर प्रीमियम तक को टार्गेट करते हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Car and Bike की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.