हीरो स्प्लेंडर को मिला OBD2B अपडेट, दाम 78,926 से

Hero Splendor Plus OBD2B अपडेट के साथ 78,926 से शुरू। 97.2cc इंजन, LED लाइट, ब्लूटूथ मीटर जैसे फीचर्स वाले तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध, कीमत 85,501 तक जाती है।

Published date india.com Published: April 15, 2025 2:41 PM IST
Hero Splendor with OBD2B Upgrade Priced from 78,926

Hero Splendor Plus को अब नए OBD2B नियमों के हिसाब से अपडेट किया गया है। इसकी कीमत अब ₹78,926 से शुरू होती है, जो पहले से ₹1,750 ज्यादा है। नए OBD2B नियमों के अलावा Splendor Plus में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसमें वही 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 8hp ताकत और 8.05Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 4-speed gearbox से जुड़ा है और यही इंजन अपडेटेड पैशन प्लस और HF मॉडल्स में भी मिलता है।

Hero Splendor तीन वेरिएंट्स में आती है – Splendor+, Splendor+ Xtec and Splendor+ Xtec 2.0। इन वेरिएंट्स में फीचर्स के हिसाब से फर्क है। बेस मॉडल Splendor+ सादा और बजट फ्रेंडली है, जबकि टॉप मॉडल Xtec 2.0 में LED हेडलाइट और ब्लूटूथ वाला digi-analogue instrument cluster मिलता है।

सभी वेरिएंट्स में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। सभी वेरिएंट्स की कीमत ₹1,750 बढ़ गई है। अब Splendor+ की कीमत ₹78,926 से शुरू होती है और Xtec 2.0 वेरिएंट की कीमत ₹85,501 तक जाती है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Car and Bike की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.