इस बाइक से दूर होगी पेट्रोल के दाम बढ़ने की टेंशन
मिडिल ईस्ट में चल रही इजरायल-अमेरिका और ईरान की कमोडिटी प्राइस पर पड़ने लगा है. जंग का असर कच्चे तेल, नेचुरल गैस पर साफ देखा जा रहा है. इससे कई देशों में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई रुक गई है. भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर की शॉर्टेज को लेकर लोग परेशान हैं. ईरान ने दो दिन पहले कच्चे तेल की कीमत 200 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक जाने की चेतावनी दी थी. अगर ऐसा हुआ, तो जाहिर तौर पर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 2 से 3 गुना तक बढ़ जाएंगे.