Sainik schools for girls: देश में खुलेंगे 100 नये सैनिक स्‍कूल, लडकियों को मिलेगा एडमिशन का मौका

Sainik schools for girls: सैनिक स्‍कूल में अब लडकियां भी दाखिला ले सकेंगी. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 100 नये सैनिक स्‍कूलों के स्‍थापना की घोषणा करते हुए कहा कि इससे उन लडकियों को मौका मिलेगा, जो आर्म्‍ड फोर्स में काम करना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं.

Published date india.com Published: January 9, 2022 10:49 AM IST
Sainik schools for girls: देश में खुलेंगे 100 नये सैनिक स्‍कूल, लडकियों को मिलेगा एडमिशन का मौका
सैनिक स्‍कूल में लडकियों को एडमिशन का मौका मिल पाएगा. देश में खुलेंगे 100 नये सैनिक स्‍कूल.

नई दिल्ली: लड़कियों को आर्म्‍ड फोर्स में शामिल होने और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान करने का अवसर प्रदान करने के लिए देश में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित किए जाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence minister Rajnath Singh) ने शनिवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि आर्म्‍ड फोर्स में महिलाओं की भूमिका को बढाया जाए. इसलिये इस दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें सैनिक स्कूलों में लड़कियों के एडमिशन का रास्ता साफ करना और महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन प्रदान करना शामिल है. उन्‍होंने कहा कि नये सैनिक स्‍कूलों के खुलने से उन लडकियों को प्रोत्‍साइन मिलेगा, जो देश की सेवा का सपना देखती हैं.

रक्षा मंत्री ने नये सैनिक स्कूलों के खोले जाने की घोषणा को बुनियादी शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार का हिस्‍सा बताया और कहा कि पिछले 6 से 7 वर्षों के दौरान सरकार ने बुनियादी शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार करने और देश के विकास को बढावा देने के लिये कई फैसले लिये हैं और यह भी उसका हिस्‍सा है.

उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में यह फैसला भारत निर्माण में मददगार होगा. सैनिक स्कूलों ने अब तक आर्म्‍ड फोर्सेज में 7000 से अधिक अधिकारियों की भर्ती में अपना योगदान दिया है. देश को पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर (सेवानिवृत्त) और जनरल दलबीर सिंह सुहाग (सेवानिवृत्त) जैसे अधिकारी सैनिक स्‍कूल के ही प्रोडक्‍ट थे. नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के अलावा आरबीआई के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव और फिल्म निर्देशक राकेश रोशन ने भी सैनिक स्‍कूल से पढाई की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.