
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
अग्निवीरों के लिए खुशखबरी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में जारी नोटिफिकेशन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों (ex-Agniveers) को 50% आरक्षण देने का प्रावधान किया है. यह नोटिफिकेशन 18 दिसंबर 2025 को जारी किया गया और यह तुरंत प्रभावी हो गया है. पहले सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में पूर्व अग्निवीरों के लिए केवल 10% आरक्षण था, लेकिन अब BSF में इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है.
पहला चरण: 50% रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए, जिसे नोडल फोर्स (BSF खुद) भरती करेगी.
दूसरा चरण: बाकी रिक्तियां लगभग 47%, जिसमें 10% पूर्व सैनिकों की शामिल, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के माध्यम से भरी जाएंगी. अगर पहले चरण में कोई सीट खाली रह जाए, तो उसे दूसरे चरण में भरा जाएगा.
पढ़िए डिटेल-
The Central Government makes rules further to amend the Border Security Force, General Duty Cadre (Non-Gazetted) Recruitment Rules, 2015 by exercising the powers conferred by clauses (b) and (c) of sub-section (2) of section 141 of the Border Security Force Act,1968 (47 of 1968).…
— ANI (@ANI) December 21, 2025
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से पूरी छूट मिलेगी क्योंकि अग्निवीरों को पहले से कठिन ट्रेनिंग मिली होती है.
अग्निपथ योजना के तहत 4 साल सेवा पूरी करने वाले युवाओं को सुरक्षा बलों में आगे करियर का बेहतर अवसर देने के लिए. पहले बैच के अग्निवीर 2026 में सेवा पूरी करेंगे, इसलिए यह बदलाव समय पर किया गया है. सूत्रों के अनुसार, जल्द ही अन्य CAPFs (जैसे CRPF, CISF, ITBP, SSB आदि) में भी इसी तरह के संशोधन किए जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल यह केवल BSF के लिए है. यह बदलाव अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि इससे उनकी नौकरी की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी.
पिछले कई सालों इस मुद्दे पर गहरी बहस होती रही है कि अग्निवीर 4 साल सेवा देने के बाद क्या करेंगे, उनके करियर का क्या होगा… लेकिन ये बदलाव अग्निवीर सेवा दे चुके जवानों के लिए एक उम्मीद की किरण है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.