7th Pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है ये तोहफा, मोदी सरकार कर रही है प्लान

यदि योजनाओं के अनुरुप काम हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा मिल सकता है.

Published date india.com Published: July 28, 2018 9:08 PM IST
7th Pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है ये तोहफा, मोदी सरकार कर रही है प्लान
प्रतीकात्मक फोटो

7th Pay commission: यदि योजनाओं के अनुरुप काम हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा मिल सकता है. अभी तक केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार मिनिमम पे में बढ़ोत्तरी और फिटमेंट फैक्ट के लिए तैयार नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें बदल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे दूसरी तरह से कंपन्सेट करना चाह रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) पर विदेश जाने की मंजूरी देने पर विचार कर रही है.

अधिकारियों के मुताबिक, कार्मिक मंत्रालय ने इस बारे में एक प्रस्ताव तैयार किया है. इसके अंतर्गत गृह, पर्यटन, नागरिक उड्डयन और व्यय विभाग जैसे दूसरे संबंधित विभागों से यथाशीघ्र उनकी टिप्पणी मांगी गई है. अधिकारियों ने इस संबंध में एक संदेश का हवाला देते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस प्रस्ताव में पांच सेंट्रल एशियाई देशों- कजाख्स्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान को एलटीसी के तहत लाने की बात रखी थी.

मध्य एशिया में उपस्थिति दर्जा करना है मकसद
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इन देशों के भ्रमण पर जाने की इजाजत देने का उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मध्य एशिया के इन देशों में भारत की उपस्थिति दर्ज कराना है. इससे पहले मार्च में सरकार ने कहा था कि उसने अपने कर्मचारियों को एलटीसी पर दक्षेस देशों की यात्रा करने से जुड़े एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. एलटीसी के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को छुट्टी के साथ ही आने-जाने के टिकट का भुगतान किया जाता है.

ये होता है एलटीसी से फायदा
बता दें कि एलटीसी के माध्यम से केंद्रीय कर्मचारियों को छुट्टी और टिकट का रिइम्बर्समेंट मिलता है. हालांकि, केंद्रीय कर्मचारी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को ही मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार के पहले से उनके लिए अच्छी खबर आने के संकेत मिल रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.