7th Pay Commission: डाक विभाग में निकली है नौकरी, 63200 रुपए तक है सैलरी

अगर आप भारतीय डाक विभाग में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक मौका है.

Published date india.com Published: July 26, 2018 10:39 PM IST
Post Office Saving Schemes.

अगर आप भारतीय डाक विभाग में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक मौका है. 7th Pay Commission Pay बैंड के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर भर्ती निकली है. अगर आप इस पोस्ट के लिए योग्यता रखते हैं तो 7 सितंबर 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं. पे स्केल- स्टाफ कार ड्राइवर को 7th Pay Commission के हिसाब से सैलरी मिलेगी. पे बैंड 19900 से 63200 के बीच होगा.

नियमित डिस्पैच राइडर (ग्रुप-सी) और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए (वेतन बैंड -1, 5200-20200 रुपये 600 सीपीसी के अनुसार 1800 रुपये (7 वें वेतन आयोग वेतन मैट्रिक्स के अनुसार स्तर1) है. इन पदों के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास लाइट और हैवी गाड़ियों को चलाने के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस है.

सशस्त्र बल के कर्मी जिनके रिटायर होने की संभावना है या जिन्हें एक वर्ष की अवधि के भीतर आरक्षित में स्थानांतरित किया जाना है आवेदन कर सकते हैं. हालांकि उनके आवश्यक अनुभव और योग्यता पर विचार किया जाएगा. ऐसे उम्मीदवारों को सशस्त्र बलों से deputation के लिए तारीख की प्रतिनियुक्ति शर्तें दी जाएंगी. उसके बाद वे फिर से नौकरी कर सकते हैं.

पद का नाम- स्टाफ कार ड्राइवर
कितने पद हैं-9
कहां करनी होगी जॉब-कोलकाता
एज लिमिट: इस पोस्ट के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 56 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के माध्यम से होगा.

ज्यादा जानकारी के लिए https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Content/Recruitments.aspx?Category=Recruitment पर क्लिक करें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.