AAI Jobs: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

AAI Jobs: ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए वैकेंसी निकली है. इसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग है. यहां जानिए भर्ती से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारी...

Published date india.com Published: March 9, 2025 4:26 PM IST
AAI Jobs: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

AAI Junior Executive Recruitment 2025: अगर आप एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर आया है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (Junior Executive) के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की आखिरी तारीख
AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च 2025 है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 83 पदों पर भर्ती की जाएगी.
जूनियर एग्जीक्यूटिव (अग्निशमन सेवाएं): 13 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (मानव संसाधन): 66 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा): 4 पद

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
अग्निशमन सेवाएं: फायर इंजीनियरिंग/मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन
मानव संसाधन: ग्रेजुएशन के साथ MBA या समकक्ष (2 साल का कोर्स) जिसमें HRM/HRD/PM & IR/श्रमिक कल्याण में विशेषज्ञता हो.
राजभाषा: हिंदी या अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री हो और ग्रेजुएशन लेवल पर हिंदी या अंग्रेजी विषय हो. साथ ही 2 साल का ट्रांसलेशन एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.

आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 18 मार्च 2025 तक 27 साल होनी चाहिए.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के आधार पर किया जाएगा:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
शारीरिक परीक्षण
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी मिलेगी, जो 40,000 से 1,40,000 रुपये मंथली तक हो सकता है. इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे.

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/EWS: 1,000 रुपये
SC/ST/दिव्यांग/महिला/AAI में 1 साल की अपरेंटिस पूरी कर चुके उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं.
होमपेज पर “AAI Junior Executive Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
सभी जरूरी डिटेल्स भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.