Aaradhya Bachchan Abram Khan School Performance Video Dhirubhai Ambani International School Fees Structure
कौन से स्कूल में पढ़ते हैं SRK अभिषेक और करण जौहर के बच्चे, कितनी है वहां की फीस
ज्यादातर स्टार किड्स जिनमें करण जौहर के बच्चे यश और रूही जौहर, अराध्या राय बच्चन, अब्राम खान, तैमूर अली खान, शाहिद कपूर के बच्चे मिशा और ज़ैन कपूर इत्यादि शामिल हैं, वे सभी Dhirubhai Ambani International School में पढ़ते हैं.
बॉलीवुड स्टार किड्स अराध्या राय बच्चन, अब्राम खान की स्कूल परफॉर्मेंस के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर और खबरों में छाए हुए हैं. इन बच्चों के स्कूल जाने-आने, वहां के इवेंट्स में भाग लेने की तस्वीरें और वीडियो भी अक्सर आती रहती हैं. क्या आप जानते हैं ये बच्चे कौन से स्कूल में पढ़ते हैं और वहां पढ़ने का खर्च क्या है. आज इस बारे में डिटेल में जानकारी देंगे.
ज्यादातर स्टार किड्स जिनमें करण जौहर के बच्चे यश और रूही जौहर, अराध्या राय बच्चन, अब्राम खान, तैमूर अली खान, शाहिद कपूर के बच्चे मिशा और ज़ैन कपूर इत्यादि शामिल हैं, वे सभी Dhirubhai Ambani International School में पढ़ते हैं. ये स्कूल 2003 में स्थापित किया गया. इसकी फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी हैं.
ये स्कूल KG से 12th तक है. स्कूल में करीब कुल 1100 बच्चे हैं. ये स्कूल मुंबई के बांद्रा में हैं. इस स्कूल में 2003 से ही 11वीं, 12वीं क्लास में International Baccalaureate Program (IB) के तहत पढ़ाई कराई जा रही है. स्कूल को चार हिस्सों में बांटा गया है.
Primary School (CIPP)- इसमें LKG से 5वीं तक की क्लास हैं.
Middle School (CLSP)- इसमें छठी और 7वीं क्लास है.
Secondary school- इसमें VIII से 10th तक की क्लास शामिल हैं. इन क्लास में ICSE और IGCSE प्रोग्राम का सिलेबस मौजूद है.
Post Secondary School- इसमें 11वीं और 12वीं क्लास शामिल है.
स्कूल का फीस स्ट्रक्चर
स्कूल की ऑफिशियल वेबासाइट www.dais.edu.in है. वेबसाइट पर फीस डिटेल के लिए कोई कॉलम नहीं है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में फीस स्ट्रक्चर की जानकारी दी गई है. leverageedu.com पर दी जानकारी के मुताबिक स्कूल में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फीस 5000 है.
LKG से 5वीं क्लालस तक सालाना फीस- 1,70,000 है.
क्लास 6 और 7वीं तक सालाना फीस- 1,85,000 है. इन क्लास में ICSE बोर्ड के जरिए पढ़ाई कराई जाती है.
क्लास 8 से 10वीं तक की सालाना फीस-5.9 lakh है. इन क्लास में IGCSE बोर्ड के जरिए पढ़ाई कराई जाती है.
11वीं, 12वीं की सालाना फीस 9.65 लाख है. इन दोनों क्लासेज में IBDP प्रोग्राम से पढ़ाई कराई जाती है.स्टार किड्स की परफॉर्मेंस-तैमूर अली खान-
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.