AGNIVEER BHARTI RALLY: अग्निवीर भर्ती रैली में ये जरूरी डॉक्यूमेंट़्स साथ लेकर जाएं

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी उम्म्मीदवारों के लिए एक दिशा निर्देश जारी किया गया है. जिसके तहत ये बताया गया है कि उम्मीदवारों को भर्ती रैली में क्या-क्या लेकर आना है और क्या नहीं लाना है. आइये इस दिशा-निर्देश के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written by: Md. Raja Alam
Published: January 9, 2024, 4:51 PM IST

AGNIVEER BHARTI RALLY GUIDELINES: अग्निवीर भर्ती के लिए साल 2023 में आवेदन लिया गया था. जिसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है. जिसके तहत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में अग्गिवीर रैलियां आयोजित की जा रही हैं. जिसमें बिहार में सेना भर्ती कार्यालय कटिहार के द्वारा 8 जनवरी से 18 जनवरी तक गढ़वाल आर्मी कैंप ग्राउंड में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा.

सेना भर्ती कार्यालय कटिहार बिहार के कुल 12 जिलों के उम्मीदवारों को कवर करता है. इस भर्ती के तहत इन जिलों से 14 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इस प्रक्रिया के तहत, सभी फिजिकल टेस्ट में पास उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी उम्म्मीदवारों के लिए एक दिशा निर्देश जारी किया गया है. जिसके तहत ये बताया गया है कि उम्मीदवारों को भर्ती रैली में क्या-क्या लेकर आना है और क्या नहीं लाना है. आइये इस दिशा-निर्देश के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

  • भर्ती रैली में नकली डॉक्यूमेंट्स लेकर नहीं जाएं.
  • किसी भी स्पष्टीकरण के लिए भर्ती कार्यालय स्टाफ के अलावा किसी दूसरे के संपर्क में न जाएं.
  • किसी तरह की गंभीर शारिरीक बिमारी, चोट या ऑपरेशन का घाव अभी ठीक नहीं हुआ हो तो रैली में न आएं.
  • भर्ती कराने वाले किसी भी ठग या दलाल के चक्कर में न पडें.
  • भर्ती रैली में मोबाइल या कोई भी कीमती सामान लेकर न आएं.
  • भर्ती रैली में आने के लिए यात्रा के दौरान ट्रेन या बस के छतों पर सवार न हों.
  • नॉमिनेटेड सैन्य अस्पताल में मेडिकल रिव्यू समय पर करवा लें.

अग्निवीर भर्ती रैली में क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं

  • आधार कार्ड, इससे बायोमैट्रिक अथेंटिकेशन होगा.
  • निवास प्रमाण पत्र, एसडीएम या डीएम का हस्ताक्षर होना चाहिए.
  • जाति प्रमाण पत्र, अगर उसमें धर्म नहीं लिखा हो तो धर्म प्रमाण पत्र भी लेकर जाना होगा.
  • चरित्र प्रमाण पत्र, इस पर फोटो चिपकी होनी चाहिए.
  • ग्राम प्रधान या नगर पंचायत अध्यक्ष से अविवाहित प्रमाण पत्र, जो छह महिने से पुराना न हो
  • एडमिट कार्ड
  • 10 रुपये का गैन न्यायधिक स्टांप पेपर पर शपथ पत्र
  • ट्रेडमैन के लिए 10वीं का सर्टिफिकेट
  • आठवीं ट्रेडमैन के लिए आठवीं की सर्टिफिकेट
  • स्कूल लीविंग प्रमाण पत्र, जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी का हस्ताक्षर हो.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.