Cheapest Medical College in UP: एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई बहुत महंगा कोर्स होता है. प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में लाखों-करोड़ों रुपये की फीस भरनी पड़ती है, जिसके लिए ज्यादातार स्टूडेंट्स लोन लेने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन अगर आप बिना लोन लिए कम खर्च में एमबीबीएस करना चाहते हैं, तो एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) आपके लिए शानदार विकल्प है. यहां जानिए यूपी के सबसे महंगे मेडिकल कॉलेज के बारे में…
यूपी का सबसे सस्ता मेडिकल कॉलेज
एम्स गोरखपुर को उत्तर प्रदेश का सबसे सस्ता मेडिकल कॉलेज माना जाता है. यहां से महज 5293 में एमबीबीएस की डिग्री ली जा सकती है. फीस कम होने के कारण एम्स गोरखपुर में दाखिला लेना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि यहां सीटों के लिए भारी प्रतिस्पर्धा रहती है.
एम्स गोरखपुर में कितनी सीटें हैं?
एम्स गोरखपुर में एमबीबीएस की 125 सीटें उपलब्ध हैं. यहां दाखिले के लिए छात्रों को कुछ खास शर्तें पूरी करनी होती हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार की उम्र 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 17 साल होनी चाहिए.
कैंडिडेट का जन्म 31 दिसंबर 2008 या उससे पहले का होना चाहिए.
12वीं कक्षा में अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों का होना जरूरी है.
आरक्षित वर्ग के छात्रों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है.
NEET UG स्कोर से मिलेगा एडमिशन
एम्स गोरखपुर में एडमिशन के लिए उम्मीदवार के पास NEET UG में अच्छे अंक होना जरूरी है. आमतौर पर 600 या उससे अधिक स्कोर वाले छात्रों को प्रवेश मिलता है, हालांकि, कटऑफ हर साल बदल सकता है.
बीच में पढ़ाई छोड़ने पर भरना होगा शुल्क
एम्स गोरखपुर में एडमिशन के समय छात्रों को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे, जो कोर्स पूरा होने के बाद वापस किए जाएंगे. अगर कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ता है तो उसे 5000 का जुर्माना भरना पड़ेगा.
एम्स गोरखपुर का फीस स्ट्रक्चर
एम्स गोरखपुर में फीस इतनी कम है कि छात्रों को लोन लेने की जरूरत भी नहीं पड़ती. फीस डिटेल इस प्रकार है:
रजिस्ट्रेशन फीस: 25 रुपये
हॉस्टल किराया: 990 रुपये
कॉशन मनी: 100 रुपये
रीक्रिएशन फीस: 220 रुपये
ट्यूशन फीस: 1350 रुपये
पॉट फंड: 1320 रुपये
लैब चार्जेस: 90 रुपये
बिजली बिल: 198 रुपये
हॉस्टल सिक्योरिटी (रिफंडेबल): 1000 रुपये
कुल फीस: 5293 रुपये
आवेदन कहां करें?
एम्स गोरखपुर में एडमिशन प्रक्रिया और अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर विजिट कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.