
Vandanaa Bharti
साल 2005-2006 में YMCA से PGDM करने के बाद 6 महीने तक बिजनेस मैग्जीन में काम किया और उसके बाद साल 2007 में जागरण न्यूज पेपर के फीचर डेस्क पर ... और पढ़ें
Bank of Baroda Recruitment 2018: बैंक ऑफ बड़ौदा ने नोटिफिकेशन जारी 700 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है. बैंक ने यह वैकेंसी प्रोबेशनरी ऑफिसर(PO) पदों पर जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार इस बात को याद रखें कि 600 पदों पर नियुक्तियां Baroda Manipal School of Banking एडमिशन के जरिये होंगी. इन पदों पर उम्मीदवार 2 जुलाई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही बैंकिंग और फाइनांस में एक पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट भी आयोजित होगा. यह कोर्स 9 महीने का होगा. इसे सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारा को बैंकिंग एंड फाइनांस में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट दिया जाएगा और बैंक के जुनियर मैनेजमेंट ग्रेड या स्केल-1 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर नियुक्ति होगी.
इच्छुक उम्मीदवार Bank of Baroda के ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. होमपेज पर जाकर करियर लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद Recruitment of Probationary Officers through Admission to Baroda Manipal School of Banking शीर्षक दिखाई देगा. इसके आगे दिए फाइनल एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें और आवेदन करें. आवेदन और पदों से जुड़ी कुछ जरूरी बातें उम्मीदवार जरूर ध्यान रखें:
Bank of Baroda PO Recruitment 2018:
ऑनलाइन एप्लिकेशन कब से शुरू: 12 जून 2018
आवेदन की आखिरी तारीख: 2 जुलाई 2018
ऑनलाइन पेमेंट: 12 जून से 2 जुलाई 2018
एडमिट कार्ड डाउनलोड (Tentative) 18 जुलाई 2018
ऑनलाइन एग्जाम (Tentative) 28 जुलाई 2018
पदों की संख्या
SC के लिए 90 पद
ST के लिए 45 पद
OBC के लिए 162 पद
UR के लिए 303 पद
कुल 600 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:
मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो. आवेदन के लिए ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत है.
उम्र सीमा: न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 साल के आवेदक आवेदन कर सकते हैं. OBC के लिए 3 साल की छूट होगी. SC/ST/ExSM/ J&K निवासी/ 1984 दंगों के पीड़ित के लिए 5 साल की छूट. PwD के लिए 10 साल की छूट.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.