BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इतने पदों पर आई भर्ती, ITI पास उम्मीदवार करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (BEL Recruitment 2022) पर आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस लिंक BEL Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए अधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं.

Published date india.com Updated: September 4, 2022 12:40 PM IST
BEL Recruitment 2022 Sarkari Naukri ITI Pass candidates can apply for this post apply online at bel-india in

BEL Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) के अधीन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट और तकनीशियन सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (BEL Recruitment 2022) पर आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस लिंक BEL Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए अधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 23 पदों को भरा जाएगा.

BEL Recruitment 2022: पदो का विवरण

इंजीनियरिंग असिस्टेंट (ट्रेनी)
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार -02
मैकेनिकल -02

तकनीशियन
मशीनिस्ट-06
टर्नर-09
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक -02

BEL Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

इंजीनियरिंग असिस्टेंट (ट्रेनी)- आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग मे 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.

तकनीशियन- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास SSLC, ITI और एक साल का अप्रेंटिसशिप या फिर SSLC और 3 साल का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए.

BEL Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा

इंजीनियरिंग असिस्टेंट (ट्रेनी)- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष होनी चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

तकनीशियन – इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष होनी चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.