Best Diploma Courses: एक साल की पढ़ाई और नौकरी पक्की, यहां पाएं 5 बेहतरीन डिप्लोमा कोर्स की जानकारी

अगर आपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर ली है और लिखने पढ़ने में आपका मन लगता है तो आप पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. हालांकि इस क्षेत्र में पढ़ाई व रोजगार करने का ख्वाब देखने वाले लोगों को क्रिएटिव होना अनिवार्य है.

Published date india.com Published: October 28, 2022 12:06 PM IST
Best Career Option Best Diploma Courses these five one years diploma courses give you best job in private sector

Best Diploma Courses: 12वीं कक्षा पास करने के बाद छात्रों के सामने करियर को लेकर कई तरह की शंकाएं और चुनौतियां होती हैं. पहले तो वे तय नहीं कर पाते कि उन्हें किस कोर्स में एडमिशन लेना है और अगर तय भी कर लें तो उन्हें यह पता नहीं चल पाता कि नौकरी और पैसा किस रोजगार में अच्छी मिलती है. हालांकि अगर युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहें तो वे तैयार कर सकते हैं लेकिन एक प्लान बी को हमेशा अपने पास रखना चाहिए. ताकि बुरे समय में प्राइवेट सेक्टर में लोगों को नौकरी मिल सके. बता दें कि ऐसे कई डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स (Top 5 Diploma Courses) हैं जिसे अगर आपने अच्छे से किया तो आपको अच्छी नौकरी मिल जाएगी.

जर्नलिज्म में करें पीजी डिप्लोमा

अगर आपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर ली है और लिखने पढ़ने में आपका मन लगता है तो आप पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. हालांकि इस क्षेत्र में पढ़ाई व रोजगार करने का ख्वाब देखने वाले लोगों को क्रिएटिव होना अनिवार्य है. पत्रकारिता में अगर आप पीजी डिप्लोमा कोर्स (Best Diploma Courses) करना चाहते हैं तो देश में कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थान है. इसमें पीजी करने के बाद आपको नौकरी मिलना आसान हो जाएगा. हालांकि आपको करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से करनी होगी.

डिजिटल मार्केटिंग

वर्तमान का युग डिजिटल युग है. ऐसे में दुनिया अब इंटरनेट पर आधारति हो चुकी है. ऐसे में अब प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग भी डिजिटल तरीके से की जा रही है. ऐसे में अगर आप डिजिटल मार्केटिंग में आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं. इस क्षेत्र में काफी स्कोप है और नौकरी पाने पर अच्छी सैलरी भी आपको मिलेगी.

पब्लिक रिलेशन

आज दुनिया के सभी कंपनियों, सेलिब्रिटियों, नेता, बिजनेसमैन, फर्म, बैंक सभी को जनसंपर्क अधिकारियों की जरूरत होती है जो उनके पीआर को हैंडल कर सकें. इस क्षेत्र में काफी स्कोप है और काफी अच्छी सैलरी भी लोगों को मिलती है. अगर आप पब्लिक रिलेशन में आप पीजी डिप्लोमा करना चाहते हैं तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल तगड़ी होनी चाहिए. साथ ही आपका क्रिएटिव होना अनिवार्य ताकि आप लोगों को अपनी बात आसानी से समझा सकें.

ग्राफिक्स डिजाइनिंग में पीजी डिप्लोमा करें

ग्राफिक डिजाइनिंग में भी आप पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं. बाजार में ग्राफिक्स डिजाइनर की मांग बहुत ज्यादा है. लेकिन इस कोर्स को करने के लिए आपका क्रिएटिव होना तथा आपके दिमाग का तेजी से काम करना अनिवार्य है. आप आंकड़ों को या तस्वीरों को अपनी क्रिएटिविटी के माध्यम से ग्राफिक्स बना सकते हैं. यह क्षेत्र काफी बड़ा है और इस क्षेत्र में लोगों को काफी सैलरी मिलती है.

वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा

वीडियो एडिटर की जरूरत पीआर कंपनी, मीडिया इंडस्ट्री, पॉलिटिकल पार्टियों, ऐड एजेंसी इत्यादि सभी को होती है. वीडियो एडिटर वीडियो कंटेंट के कई टुकड़ों को एक साथ अच्छे से जोड़कर एक छोटी सी वीडियो बनाता है. आज यूट्यूब पर आप जितने वीडियो देखते हैं उन्हें वीडियो एडिटर द्वारा एडिट किया जाता है. इसके लिए आप वीडियो एडिटिंग में 6 महीने का डिप्लोमा भी कर सकते हैं. एक बार वीडियो एडिटिंग में आप दक्ष हो जाएंगे तो आपके लिए रोजगार के कई रास्ते खुल जाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.