
Avinash Rai
पॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय खबरों से अविनाश राय को खासा लगाव है. अविनाश फिलहाल इंडिया.कॉम हिंदी के जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल ... और पढ़ें
BHEL Recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ट्रेड अप्रेंटिस, तकनीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर और अन्य ट्रेड्स) के पदों (BHEL Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है.
उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक https://www.bhel.com/ के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने से पूर्व वे अधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर देख ले. इस भर्ती के जरिए 76 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्ति की जाएगी.
आवेदन करने की शुरआती तिथि- 16 अक्टूबर
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 अक्टूबर
कुल पद- 76
ट्रेड अपरेंटिस- 61 पद
तकनीशियन/स्नातक अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदावारों का हाई स्कूल पास होने के साथ उम्मीदवारों के पास आईटीआई (प्रासंगिक व्यापार) एवं एनसीवीटी प्रमाणपत्र होना चाहिए.
तकनीशियन/ग्रेजुएट अपरेंटिस- इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का हाईस्कूल पास होना चाहिए. साथ ही डिप्लोमा या इंजीनियरिंग (प्रासंगिक अनुशासन) में होना चाहिए.
इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.