Bhel Recruitment 2022 Bhel Govt Jobs For Engineer Post Apply On Bhel Com
BHEL Recruitment 2022: भेल में इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
बीएचईएल ने इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो जल्द से जल्द अधिकारिक वेबसाइट www.bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Govt Jobs 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने इंजीनियर / एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो जल्द से जल्द अधिकारिक वेबसाइट www.bhel.com पर जाकर आवेदन (Sarkari Naukri) कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है. वहीं परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच की हो सकती है. आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहें. उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bhel.com पर जाना है.
BHEL Recruitment 2022: पदों का विवरण
इंजीनियर ट्रेनी (सिविल, मैकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रिकल, केमिकल या धातु विज्ञान) और कार्यकारी प्रशिक्षु (फाइनेंस) और कार्यकारी प्रशिक्षु (एचआर) की 150 खाली पदों को भरने के लिए भेल द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पास इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए. वहीं शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदार नोटिस देखें. नोटिस का लिंक आगे दिया गया है.
BHEL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
यूआर / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी- 500 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक- निशुल्क
BHEL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट www.bhel.com पर जाएं
अब होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें.
उसके बाद आवेदन पत्र भरें.
आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.