Bhel Recruitment 2022 For Engineers Or Executive Trainee Online Application Start At Careers Bhel In
BHEL Recruitment 2022: भेल में इंजीनियरों के लिए आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें
ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2022 से शुरू हो चुका है. इस भर्ती के मुताबिक कु 150 खाली पदों को भराज जाएगा. इस बाबत आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2022 है.
BHEL Recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL Recruitment 2022) ने इंजीनियर या एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2022 से शुरू हो चुका है. इस भर्ती के मुताबिक कु 150 खाली पदों को भराज जाएगा. इस बाबत आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2022 है.
BHEL Recruitment 2022: पदों का विवरण
सिविल इंजीनियर- 40 पद
मैकेनिकल इंजीनियर- 30 पद
आईटी इंजीनियर -20 पद
फाइनेंस- 20 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- 15 पद
केमिकल इंजीनियर- 10 पद
एचआर- 10 पद
मेटालर्जी इंजीनियरिंग- 05
कुल खाली पद- 150 पद
BHEL Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही एचआर, मैनेजमेंट, एमबीए की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 29 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.
वहीं आयु की गणना 1 सितंबर 2022 तक की जाएगी. बता दें कि आरक्षित वर्ग के लोगों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी.
BHEL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
जनरल/इडब्ल्यूएस/ओबीसी- 500 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व कर्मचारी- 300 रुपये
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.