Bihar 11th Admission 2024: बिहार में 11वीं में 9,907 स्कूलों में करीब 17 लाख सीटों पर होगा एडमिशन, रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू

Bihar 11th Admission 2024: बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए कुल 9907 सरकारी, गैर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेजों के लिए स्ट्रीम वाइज लगभग 17 लाख सीटों की लिस्टी पोर्टल पर जारी कर दिया है. आइये जानते हैं कि बिहार में 11वीं में एडमिशन कब होगा?

Published date india.com Published: April 1, 2024 11:24 AM IST
Bihar 11th Admission 2024:  बिहार में 11वीं में 9,907 स्कूलों में करीब 17 लाख सीटों पर होगा एडमिशन, रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू
Bihar 11th Admission 2024

Bihar 11th Admission 2024: बिहार में दसवीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, साथ ही ग्यारहवीं में एडमिशन के लिए सीटों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. बिहार बोर्ड ने बिहार के कुल 9907 सरकारी, गैर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेजों के लिए स्ट्रीम वाइज करीब 17 लाख सीटों की लिस्टी पोर्टल पर जारी कर दिया है. इसे देखने के लिए उम्मीदवार ऑफिशिशियल वेबसाइट ofssbihar.in पर जा सकते हैं. आइये जानते हैं कि बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी.

बिहार में ग्यारहवीं में एडमिशन कब शुरू होगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार बोर्ड 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 11 अप्रैल को की जाएगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 होगी. पहले राउंड में एडमिशन 8 मई 2024 को होगी, जिसकी क्लास 16 मई 2024 से शुरू की जाएगी. वहीं दूसरे राउंड एडमिशन की शुरुआत 30 जून 2024 को होगी, जबकि तीसरे राउंड के एडमिशन 15 जुलाई 2024 को किया जाएगा.

17 लाख से ज्यादा सीटों पर होगा एडमिशन

साल 2024-26 के लिए कुल 17 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन किया जाएगा. इसमें आर्ट्स स्ट्रीम की सीटें सबसे ज्यादा हैं. इस साल लगभग छह लाख सीटें कम कर दी गई हैं. क्योंकि बिहार बोर्ड की ओर से सेशन 2024-26 से सभी डिग्री महाविद्यालयों में इन्टर की पढ़ाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इसलिए जारी की गई नई सूची में इन महाविद्यालयों के नाम शामिल नहीं किया गया है. यह नियम 01.04.2024 से लागू किया जाएगा.

किस स्ट्रीम में कितनी सीटें हैं?

बोर्ड की ओर से जारी की गई कॉलेज में कुल 9907 कॉलेज शामिल है. हर कॉलजे के लिए स्ट्रीम वाइज सीटों की संख्या जारी की गई है. इसमें +2 हाई स्कूल फतुहा, पटना में आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 456, साइंस स्ट्रीम में कुल 437 और कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 120 सीटें हैं. बिहार के सरकारी, गैर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेजों के लिए विषयवार और स्ट्रीम वाइज सीटों की संख्या देखने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें-   direct link

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.