BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज शाम 4.30 बजे तक, biharboard.ac.in पर ऐसे चेक करें

ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.ac.in के अलावा कई अन्य वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Published date india.com Updated: June 26, 2018 9:03 AM IST
BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज शाम 4.30 बजे तक, biharboard.ac.in पर ऐसे चेक करें
Bihar Board Intermediate Admit Card 2020

Bihar Board Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज यानी 26 जून को मैट्रिक के नतीजे जारी कर देगा. इसके साथ ही 17 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 से 11.30 बजे की जानी थी, लेकिन अब इसे आज शाम 4 से 4.30 बजे जारी किया जा सकता है. नतीजों की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे. इसके बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.ac.in  पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.

हालांकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 20 जून को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, लेकिन बीच में आंसर कॉपियों के गुम होने की रिपोर्ट आई. हालांकि इस बारे में बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया, लेकिन यह अंदाजा लगाया गया कि कॉपियों के गुम होने के कारण ही रिजल्ट आने में देरी हुई.

बता दें कि बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की थी. प्रैक्टिकल परीक्षा 22 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की गई थी. मैट्रिक परीक्षा 2018 को 1426 केंद्रों पर आयोजित किया गया था, इसमें 7 लाख 70 हजार 42 छात्र शामिल हुए. इसमें 8 लाख 91 हजार 243 लड़के और 8 लाख 78 हजार 794 लड़कियां शामिल थीं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिछले साल मैट्रिक परीक्षा में 50.12 फीसदी छात्र हुए थे. साल 2018 में छात्राओं का पास पर्सेंटेज जहां 21.21% था वहीं लड़कों का 28.91 % रहा था.

ऐसे चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट

1- www.biharboard.ac.in पर लॉग इन करें.

2- indiaresults.com पर क्लिक करें.

3- दिए गए लिंक पर अपना रोल नंबर एंटर करें.

4- परीक्षार्थी अपने नाम से भी 10वीं का रिजल्ट सर्च कर सकते हैं.

5- पिता और माता के नाम देखने के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.

6- परीक्षार्थी अपना पूरा विवरण एंटर कर सब्मिट करें.

7- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

8- डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.