
Vandanaa Bharti
साल 2005-2006 में YMCA से PGDM करने के बाद 6 महीने तक बिजनेस मैग्जीन में काम किया और उसके बाद साल 2007 में जागरण न्यूज पेपर के फीचर डेस्क पर ... और पढ़ें
Bihar Board Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक के नतीजों की घोषणा कर दी है. मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 17 लाख से ज्यादा छात्रों का आज इंतजार खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड क्लास 10वीं का रिजल्ट आज ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किया है.

बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की थी. प्रैक्टिकल परीक्षा 22 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की गई थी. परीक्षा 1426 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इसमें 17 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए.
Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: नीतीश कुमार ने टॉपर्स को दी बधाई, कहा बेटियों पर गर्व है.
Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: पहले टॉपर को मिलेंगे 1 लाख रुपये, दूसरे को 75 हजार और तीसरे को 50 हजार. इसके साथ तीनों टॉपर को एक-एक लैपटॉप, एक ई-बुक और स्टेशनरी दी जाएगी.
Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: 28 जून से छात्र कम्पार्टमेंट के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.
Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: परीक्षा में इस बार 50% सवाल थे ऑब्जेक्टिव. रिजल्ट बेहतर होने का यह भी एक कारण.
Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: सिमुुुलतला आवासीय विद्यालय का रिजल्ट इस साल बेहतरीन रहा. टॉपर प्रेरणा राज और दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली क्रमश: प्रज्ञा, शिखा कुमारी और अनुप्रिया कुमारी इसी स्कूल की हैं.

Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: आनंद किशोर ने कहा स्क्रूटनी को जल्द से जल्द चेक किया जाएगा.
Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: 28 जून से छात्र कम्पार्टमेंट के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.
Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: टॉप 10 में 23 छात्रों ने जगह बनाई.
Bihar Board 10th result 2018 Live Updates: सिमुलतला के छात्रों का जलवा इस बार भी कायम. दिया सबसे अच्छा रिजल्ट.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें