Bihar board 10th result 2018: BSEB ने किया कंफर्म, इस समय पर ही जारी होेंगे नतीजे

biharboard.online पर देख सकेंगे रिजल्‍ट

Published date india.com Published: June 26, 2018 10:25 AM IST
Bihar board 10th result 2018: BSEB ने किया कंफर्म, इस समय पर ही जारी होेंगे नतीजे

BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2018 को 26 जून 2018 को यानी आज सुबह 11 बजे के बाद ही जारी किया जाना था. लेकिन अब इसका समय बदलकर 4.30 कर दिया गया है. आज शाम 4.30 बजे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. सोमवार को बोर्ड द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 10वीं के नतीजे सुबह 11 की बजाय शाम को 4.30 बजे जारी किए जाएंगे. परिणामों की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे. यहां बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और एजुकेशन डिपार्टमेंट के मुख्य सचिव आर के महाजन भी मौजूद होंगे.

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं स्कोर :

मैट्रिक के नतीजे रिलीज होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboardonline.in, biharboard.onlinebiharboard.ac.in  और biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट bihar.indiaresults.comexamresults.net और results.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं.

आपको बता दें कि करीब 17.70 लाख स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा दी है. परीक्षा के लिए राज्य में 1,426 केंद्र बनाए गए थे. बिहार बोर्ड दसवीं क्लास की परीक्षाएं (Bihar Board Class 10 examinations) 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चली थीं.

स्टेप-बाई-स्टेपः ऐसे चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट

1-  www.biharboard.ac.in पर लॉग इन करें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2-  indiaresults.com पर क्लिक करें.

3- दिए गए लिंक पर अपना रोल नंबर एंटर करें.

4- परीक्षार्थी अपने नाम से भी 10वीं का रिजल्ट सर्च कर सकते हैं.

5- पिता और माता के नाम देखने के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.

6- परीक्षार्थी अपना पूरा विवरण एंटर कर सब्मिट करें.

7- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

8- डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.